देश

जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने अमित शाह से की मुलाकात, सुरक्षा, विकास और राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

Sunil Sharma Amit Shah Meeting: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की मौजूदा सुरक्षा स्थिति, कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया.

सुनील शर्मा ने गृह मंत्री को जमीनी स्तर पर सामने आ रहे विभिन्न मुद्दों और चुनौतियों से अवगत कराया. साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों की शांति, विकास और प्रभावी शासन से जुड़ी अपेक्षाओं को भी उनके सामने रखा.

सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर चर्चा

बैठक के दौरान केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा को और मजबूत बनाने, समावेशी विकास को बढ़ावा देने तथा जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की गई. दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि हाल के वर्षों में जम्मू-कश्मीर में जो सकारात्मक बदलाव हुए हैं, उन्हें और मजबूत किया जाना चाहिए ताकि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके.

सभी मुद्दों को सुनकर दिया आश्वासन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुनील शर्मा द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था, तेज विकास और लोगों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के समग्र विकास और समृद्धि के लिए हर संभव सहयोग जारी रखेगी.

ये भी पढ़ें- ‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए तैयार था, साजिश ने रोका’, गहलोत ने बताई अध्यक्ष न बनने की असली वजह

वहीं सुनील शर्मा ने भी जम्मू-कश्मीर के लोगों के हितों की रक्षा और प्रदेश में स्थायी शांति एवं विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में जम्मू-कश्मीर ने विकास, पारदर्शिता और जनसशक्तिकरण के एक नए दौर को देखा है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

1 hour ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

3 hours ago