सुनीता केजरीवाल.
Kejriwal Ko Ashirwad’ campaign Launched: आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार 29 मार्च को केजरीवाल को आशीर्वाद कैंपेन लाॅन्च किया है. सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपको वाट्सऐप नंबर 8297324624 दे रही हूं. आप इस नंबर पर मैसेज भेजकर अरविंद को आशीर्वाद भेज सकते हैं. उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सुनीता केजरीवाल अरविंद जी की धर्मपत्नी कल केजरीवाल ने जो कोर्ट में कहां वो आपने सुना होगा. अगर नहीं सुना तो एक बार सुनिए. उन्होंने जो कोर्ट के सामने कहा है उसके लिए हिम्मत चाहिए. वो सच्चे देशभक्त हैं. बिल्कुल ऐसे ही हमारे सैनानी अंग्रेजों से लड़ते थे.
सुनीता ने कहा कि मैं पिछले 30 साल से उनके साथ हूं. उनमें देशभक्ति की भावना रोम-रोम में बसी है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की सबसे भ्रष्टाचारी और तानाशाही ताकतों को ललकारा है. आप सभी अरविंद जी को अपना बेटा और भाई कहा है, क्या आप इस लड़ाई में अपने भाई और बेटे का साथ नहीं देंगे.
सुनीता ने आगे कहा कि मैं आपको वाट्सऐप नंबर दे रही हूं. वाट्सऐप नंबर 8297324624 है. आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं. जिसका नाम केजरीवाल को आशीर्वाद है. इस नंबर पर आप केजरीवाल को आशीर्वाद, दुआएं और प्रार्थनाएं भेज सकते हैं. आप किसी भी पार्टी से हों अरविंद जी को मैसेज जरूर भेजें. सभी युवा, महिलाएं, बच्चे, बूढ़े, अमीर अरविंद जी को कुछ न कुछ जरूर लिखें. इसके साथ ही इस नंबर का खूब प्रचार करें.
ये भी पढ़ेंः बिहार में इस बार पत्नियों के सहारे मैदान में उतरे बाहुबली… जानें किन सीटों पर पेश कर रहीं चुनौती
उधर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने पार्टी मुख्लायल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ईडी भाजपा के राजनीति हथियार के तौर पर काम कर रही है. वह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के फोन के पासवर्ड जानकर आप पार्टी की रणनीति के बारे में जानना चाहती है. उन्होंने कहा कि सीएम के फोन का पासवर्ड ईडी नहीं बल्कि भाजपा जानना चाहती है.
ये भी पढ़ेंः बिहार मे राजद, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, जानें किसे मिली कितनी सीटें
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…