गुजरात के सूरत शहर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. यहाँ जहांगीराबाद इलाके की ‘टाइम गैलेक्सी’ बिल्डिंग में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया. 10वीं मंजिल पर रहने वाले 57 वर्षीय नितिनभाई आदिया खिड़की से नीचे गिर गए, लेकिन कुदरत का करिश्मा देखिए कि वह जमीन पर गिरने के बजाय 8वीं मंजिल की ग्रिल में जाकर अटक गए. उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है.
जानकारी के अनुसार, नितिनभाई अपने घर की खिड़की के पास सो रहे थे. सुबह के वक्त अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह खिड़की से सीधे नीचे की ओर गिर गए. 10वीं मंजिल से गिरने के दौरान मौत सामने खड़ी थी, लेकिन किस्मत ने उनका साथ दिया. वह 8वीं मंजिल की खिड़की की बाहरी ग्रिल और बालकनी की रेलिंग के बीच जाकर फंस गए. उनका एक पैर जाली में बुरी तरह अटक गया था, जिसकी वजह से वह हवा में ही लटके रह गए.
जब बिल्डिंग के अन्य लोगों ने बुजुर्ग को इस तरह हवा में लटका देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया. नितिनभाई करीब एक घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे. उनका पूरा शरीर हवा में था और सिर्फ एक पैर के सहारे वह ग्रिल पर टिके हुए थे. तुरंत मामले की जानकारी दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) को दी गई. सूचना मिलते ही तीन अलग-अलग स्टेशनों की दमकल टीमें मौके पर पहुंच गईं.
मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने बिना देरी किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. स्थिति बेहद नाजुक थी क्योंकि जरा सी चूक बुजुर्ग की जान ले सकती थी. दमकल कर्मियों ने बड़ी सावधानी के साथ जांबाजी दिखाते हुए बुजुर्ग तक पहुंच बनाई और उनके फंसे हुए पैर को ग्रिल से बाहर निकाला. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.
इस घटना ने एक बार फिर उस पुरानी कहावत को सच कर दिखाया है कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’. 10वीं मंजिल से गिरने के बाद भी बुजुर्ग का सुरक्षित बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है. स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई और बहादुरी की जमकर तारीफ की है. फिलहाल बुजुर्ग को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
ये भी पढें: क्रिसमस पर पीएम मोदी पहुंचे कैथेड्रल चर्च, प्रार्थना सभा में की शिरकत
-भारत एक्सप्रेस
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…