देश

सिर्फ 5 रुपये में थाली! दिल्ली में आज से शुरू हुई ‘अटल कैंटीन’, जानें पूरी योजना

Atal Canteen: हिमांशु/दिल्ली: कहते हैं कि भूखे को रोटी मिल जाए, तो उससे बड़ा कोई पुण्य नहीं होता. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के उस सपने को सच करने की दिशा में दिल्ली ने आज एक बड़ा कदम उठाया है कि ‘दिल्ली में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए’. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के खास मौके पर दिल्ली की जनता, खासकर मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए ‘अटल कैंटीन’ के दरवाजे खोल दिए गए हैं.

लाजपत नगर से हुई शुरुआत

शुक्रवार को राजधानी के लाजपत नगर इलाके में पहली अटल कैंटीन का भव्य उद्घाटन हुआ. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद मौजूद रहीं. नेताजी सिर्फ फीता काटकर चले नहीं गए, बल्कि उन्होंने आम आदमी की तरह 5 रुपये का टोकन लिया और लाइन में लगकर थाली भी ली.

खाने की मेज पर जब दाल, चावल, रोटी और सब्जी सजी, तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उसकी पहली बाइट लेते ही कहा, “इसे कहते हैं असली सात्विक भोजन. स्वाद बिल्कुल घर जैसा है.” केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने भी भोजन की गुणवत्ता की जमकर तारीफ की.

कैसा है प्लान?

दिल्ली सरकार और प्रशासन की योजना बेहद बड़ी है. पहले चरण में पूरी दिल्ली में 100 कैंटीन खोलने का लक्ष्य रखा गया है.

  • आज कुल 45 कैंटीनों की शुरुआत हो चुकी है.
  • बाकी बची 55 कैंटीन अगले 20 दिनों के भीतर पूरी तरह चालू हो जाएंगी.
  • मात्र 5 रुपये में पेट भर पौष्टिक खाना. यह सुविधा दोपहर और शाम, दोनों वक्त उपलब्ध रहेगी.

खास बात यह है कि इन कैंटीनों में सिर्फ सस्ता खाना ही नहीं मिल रहा, बल्कि साफ-सफाई और हाइजीन का भी पूरा ध्यान रखा गया है. आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से कोशिश की जा रही है कि लाइन में लगने वाले किसी भी शख्स को असुविधा न हो.

“जो कहा, वो किया” – सरकार का दावा

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के संकल्पों और अटल जी के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “हमने चुनाव में जो वादा किया था, उसे निभाकर दिखा दिया. हम सिर्फ बातें नहीं करते, काम करके दिखाते हैं.” वहीं केंद्रीय मंत्री खट्टर ने ‘डूसीब’ (DUSIB) के अधिकारियों और दिल्ली सरकार को इस शुरुआत के लिए बधाई दी.

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो में भी सफर किया. उन्होंने याद दिलाया कि आज दिल्ली की लाइफलाइन बन चुकी मेट्रो अटल बिहारी वाजपेयी की ही देन है. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा मेट्रो के तीन नए कॉरिडोर को मंजूरी देने के लिए शुक्रिया अदा किया और वादा किया कि दिल्ली सरकार इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं होने देगी.

ये भी पढें: अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के ‘अजातशत्रु’ थे, जिन्होंने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया- अमित शाह

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

21 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

53 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago