देश

Surat Rape Case: सलाखों के पीछे गुजरेगी आसाराम की बाकी जिंदगी, रेप केस में मिली उम्रकैद की सजा

Asaram Bapu: जेल में बंद आसाराम बापू की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. महिला अनुयायी से बलात्कार के मामले में कोर्ट ने आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई है. कल 30 जनवरी को गांधीनगर सेशन कोर्ट ने आसाराम बापू को अपने महिला अनुयायी के साथ रेप के एक मामले में दोषी ठहराया था. इसके बाद आज इस मामले में अदालत ने आसाराम बापू को उम्रकैद की सजा सुनाई है.

साल 2013 का है मामला

मामला अक्टूबर 2013 का है जब सूरत की रहने वाली एक महिला ने आसाराम के अलावा सात अन्य के खिलाफ रेप और जबरन कैद रखने का आरोप लगाते हुए गुजरात के अहमदाबाद के चांदखेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराया था. इसके मुताबिक, आसाराम ने 2001 से 2006 के बीच जब महिला शहर के बाहरी इलाके में स्थित उसके आश्रम में रहती थी तब उससे कई बार बलात्कार किया था.

आसाराम की पत्नी भी थी आरोपी

इस मामले में आसाराम की पत्नी भी आरोपी थी. मामले में कोर्ट ने सबूतों के अभाव में आसाराम की पत्नी समेत छह अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था. वहीं एक आरोपी की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मौत हो गई. फिलहाल आसाराम बापू बलात्कार के अन्य मामले में राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद है.

आसाराम के बेटे नारायण साईं भी मामले में काट रहा सजा

वहीं आसाराम के बेटे नारायण साईं ने पीड़िता की छोटी बहन के साथ बलात्कार किया था और उसे जबरन कैद कर रखा था. सूरत की एक सत्र अदालत ने 2013 में अप्रैल 2019 में नारायण साईं के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.

इसे भी पढ़ें: UP News.”करिश्मा मेरी है, बारात लेकर मत आना… श्मशान बना दूंगा”, सिरफिरे आशिक ने दूल्हे के घर के बाहर लगाया पोस्टर

जोधपुर जेल में सजा काट रहा आसाराम

जोधपुर की एक अदालत ने 25 अप्रैल, 2018 में आसाराम को 2013 में अपने आश्रम में एक नाबालिग से रेप का दोषी पाते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी. इस मामले में अगस्त 2013 में आसाराम के गिरफ्तार होने के बाद पीड़िता और उसकी बहन ने उसके बेटे नारायण साईं के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. दिसंबर 2021 में गुजरात उच्च न्यायालय ने बलात्कार के मामले में आसाराम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद आसाराम ने इसे सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी थी.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago