देश

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से की मुलाकात, चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने मंगलवार को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री को ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया. साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को आगामी 1 फरवरी को लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल के शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया. इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने प्रहलाद सिंह पटेल को भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने प्रहलाद सिंह पटेल को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की. इसके पहले भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने सोमवार को झारखंड के गोड्डा सीट से बीजेपी सांसद डॉक्‍टर निशिकांत दुबे से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने भाजपा सांसद को ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया था. साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने सांसद डॉक्‍टर निशिकांत दुबे को आगामी 1 फरवरी को लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल के शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया था.

बता दें कि उपेंद्र राय के नेतृत्व में एक फरवरी को ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago