Swami Vivekananda Death Anniversary: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को पूरे देश में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को आज भी देश और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्र-चेतना को पूरी दुनिया में नई पहचान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया. उन्होंने लिखा कि स्वामी विवेकानंद की असाधारण बौद्धिक क्षमता और प्रेरक विचार आज भी करोड़ों युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि उनके आध्यात्मिक संदेश विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा और सही दिशा देते रहेंगे.
स्वामी विवेकानंद जी के निर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्र-चेतना को वैश्विक पहचान दिलाने में उनका योगदान अतुलनीय है। उनकी बौद्धिकता और प्रेरणादायी विचार आज भी करोड़ों युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनके आध्यात्मिक संदेश विकसित भारत के…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी स्वामी विवेकानंद को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और सनातन परंपरा को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाया. राजनाथ सिंह के अनुसार, स्वामी विवेकानंद ने देशभक्ति, समाज सेवा, नैतिक मूल्यों और चरित्र निर्माण का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि संस्कारित, आत्मविश्वासी और सशक्त नागरिक ही किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होते हैं.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वामी विवेकानंद को भारतीय स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि बचपन से ही स्वामी विवेकानंद उनके प्रेरणास्रोत रहे हैं और उनके विचार आज भी उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करते हैं.
शिवराज सिंह ने स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि हर व्यक्ति के भीतर असीम शक्ति छिपी होती है और यदि वह अपने आत्मविश्वास को पहचान ले, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और दर्शन युवाओं को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.
ये भी पढ़ें: पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने जताया आभार
उन्होंने ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’ जैसे अमर संदेश को याद करते हुए कहा कि यह मंत्र आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा. उनके अनुसार, स्वामी विवेकानंद के विचार राष्ट्र निर्माण और समाज के विकास की दिशा में हमेशा मार्गदर्शक बने रहेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…