देश

स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह सराभा का जीवन सदैव मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा- अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह सराभा के बलिदान दिवस पर उन्हें याद करते हुए कहा कि सराभा का जीवन हर एक राष्ट्रभक्त के लिए मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा.

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “देश की स्वतंत्रता को जीवन का ध्येय बनाने वाले स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह सराभा जी को कोटि-कोटि नमन करता हूं. गदर पार्टी के माध्यम से उन्होंने विदेश में रह रहे भारतीयों को मां भारती की स्वाधीनता के लिए प्रेरित किया. उनके बलिदान से उपजे जनाक्रोश ने आजादी के आंदोलन को और अधिक प्रखर बना दिया. करतार सिंह सराभा जी का जीवन हर एक राष्ट्रभक्त के लिए मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा.”

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मां भारती की परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए हंसते-हंसते प्राणोत्सर्ग कर देने वाले महान क्रांतिकारी, अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. आपके साहस, त्याग एवं बलिदान की गाथा युगों-युगों तक हर भारतवासी को प्रेरित करती रहेगी.“

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पोस्ट में लिखा, “महान क्रांतिकारी अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिश: नमन.“

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अल्पायु में ही अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर क्रांतिकारी शहीद करतार सिंह सराभा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनका जीवन साहस व देशभक्ति का प्रतीक है जो हर भारतीय के हृदय में आज भी अमर प्रेरणा बनकर विद्यमान है.“

उत्तराखंड भाजपा की ओर से एक्स पोस्ट में लिखा, “शौर्य, साहस, त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति, महान क्रांतिकारी शहीद करतार सिंह सराभा की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन.देश की स्वतंत्रता के लिए आपने जिस निडरता और अटूट समर्पण के साथ संघर्ष किया, वह सदैव आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा.“

ये भी पढ़ें- ‘न नाम चाहिए, न इनाम’—बुलेट ट्रेन परियोजना के श्रमवीरों ने पीएम मोदी को सुनाया अनुभव और जज़्बे की कहानी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

1 hour ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

3 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago