Tamil Nadu Gas Leak Incident
Tamil Nadu Gas Leak Incident: तमिलनाडु के तिरुवल्लुर में बड़ा हादसा हो गया. यहां अमोनिया गैस लीक होने से 7 लोगों की जान चली गई. वहीं 70 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई है. हादसे के समय वहां पर 100 से ज्यादा मजदूर मौजूद थे.
बताया जा रहा है कि यह हादसा सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में हुआ है. जहां गैस लीक होते ही अफरातफरी मच गई. इस हादसे में अबतक 7 लोगों के जान गंवाने की खबर सामने आई है. वहीं हादसे की वजह से करीब 70 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गैस लीक की खबर जैसे ही सामने आई, लोग जान बचाकर वहां से भागने लगे. जैसे-तैसे इसकी खबर प्रशासन को दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंचा और राहत व बचाव काम शुरू कर दिया.
मिली जानकारी के मुतबिक इस सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में झींगा प्रोसेसिंग से जुड़ा काम होता था. घटना के बाद श्रमिकों मे आक्रोश देखा जा रहा है.
फिलहाल शवों के पोस्टमार्टम कराने की बात चल रही है. अस्पताल के डॉक्टर घायलों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं.
ये भी पढ़ें- वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने क्या कहा जो भड़क गए रणधीर जायसवाल? आसिफ अली जरदारी को जमकर सुनाई
बता दें कि, झींगा भारत के समुद्री खाद्य निर्यात का सबसे बड़ा उत्पाद माना जाता है. इसी साल जनवरी में केंद्रीय मत्स्य सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने तमिलनाडु के चेन्नई स्थित Indian Council of Agricultural Research के अंतर्गत आने वाले Central Institute of Brackishwater Aquaculture और इसके मुट्टुकाडु प्रायोगिक केंद्र का दौरा किया था. भारत से दुनिया के करीब 130 देशों को निर्यात किए जाने वाले समुद्री खाद्य उत्पादों में झींगा की हिस्सेदारी लगभग 70 प्रतिशत है. इस क्षेत्र में तमिलनाडु की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…