देश

एक ही जैसी गलतियां, एक ही जैसी मौतें! बार-बार भगदड़ में जान गंवा रहे लोग, फिर भी क्यों नहीं लिया जा रहा सबक?

Karur Stampede Repeated Safety Failures: तमिलनाडु के करुर जिले में शनिवार को अभिनेता से नेता बने विजय थालापति की रैली के दौरान भगदड़ मचने से अबतक 39 लोगों की मौत हो चुकी है. जिनमें 10 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं, जबकि कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.

यह हादसा उस समय हुआ जब हजारों समर्थक विजय के संबोधन को सुनने के लिए इकट्ठा थे. कार्यक्रम स्थल पर भीड़ बढ़ती चली गई और इसके कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.

क्यों नहीं लिया जा रहा सबक?

ऐसे में इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि देश में पिछले कुछ समय में ऐसी कई भगदड़ें हुई है, फिर भी इनसे सबक क्यों नहीं लिया गया? क्योंकि इससे पहले हुए हादसों में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी.

दिसंबर 2024 में ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग और जून 2025 में आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई थीं, लेकिन इसके बावजूद भीड़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नजर नहीं आया.

पुष्पा फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान 1 महिला की हुई थी मौत

दिसंबर 2024 में हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2: द रूल’ की प्रीमियर स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई थी. अभिनेता अल्लू अर्जुन के अचानक पहुंचने से उमड़ी भीड़ में 39 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई, जबकि उनके 9 वर्षीय बेटे को गंभीर चोटें आईं.

पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (हत्या का संज्ञेय अपराध) और 118(1) (चोट पहुंचाने की सजा) के तहत मामला दर्ज किया था. इसके बाद 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया, लेकिन तेलंगाना हाई कोर्ट ने उसी शाम 4 सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी.

RCB की जीत के जश्न के दौरान भी मची थी भगदड़

वहीं, जून 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पहली आईपीएल जीत के जश्न के दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 56 घायल हुए थे.

4 जून को विजय परेड आयोजित की गई थी. विधान सौधा से स्टेडियम तक ओपन-टॉप बस परेड के लिए अनुमानित 10,000 लोगों के बजाय लाखों की तादात में भीड़ उमड़ पड़ी और अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिसने कई जिंदगियां छीन ली.

ये भी पढ़ें- सौंदर्य प्रतियोगिता में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, “मिस एंड मिसेज यूनाइटेड नेशंस” में दिया सफलता का मंत्र

10 लाख रुपये की दी गई सहायता

इस मामले में कर्नाटक सरकार ने आरसीबी, इवेंट कंपनी डीएनए नेटवर्क्स और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया था. इसके अलावा, बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी. दयानंदा को निलंबित कर दिया गया था. आरसीबी ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता दी.

ये तीनों हादसे भीड़ प्रबंधन, पूर्व सूचना की कमी और अपर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की ओर इशारा करते हैं.

फिलहाल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना को ‘गंभीर और चिंताजनक’ बताया. उन्होंने तत्काल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए और मंत्रियों व अधिकारियों से हालात की जानकारी ली है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

दक्षिण की द्वारका: गुरुवायुर मंदिर की खोज

Guruvayur Temple: केरल का गुरुवायुर मंदिर भगवान कृष्ण के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है. इसे…

8 minutes ago

‘माई रे! ये कैसी ममता?’ छठ का प्रसाद हुआ जूठा तो खौला मां का खून; 4 साल की मासूम को मार डाला

बिहार के समस्तीपुर में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने की बात पर मां ने…

15 minutes ago

विजयनगर साम्राज्य की अनमोल विरासत: हम्पी का पत्थरों से बना रथ और संगीत सुनाते 56 खंभे

Hampi Stone Chariot: कर्नाटक के हम्पी में मौजूद विजयनगर साम्राज्य की विरासत आज भी लोगों…

20 minutes ago

अमित शाह ने पुणे में NHEC सहकारी परियोजना का किया भूमिपूजन, ‘भारत टैक्सी’ सेवा भी की लॉन्च

Bharat Taxi Launch: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में…

23 minutes ago

विश्वगुरु होना एक जिम्मेदारी है: भारत ऐसा क्या बना सकता है जो पूरी दुनिया के काम आए?

भारत ऐसा क्या बना सकता है जिसे दूसरे देश अपनी जरूरतों के हिसाब से अपना…

34 minutes ago

डिजिटल शिक्षा को नई रफ्तार देगी सीएम योगी की सरकार, स्मार्ट क्लासरूम से लेकर AI तक खाका तैयार

CM Yogi UP Digital Kaushal Margdarshika: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को रफ्तार…

53 minutes ago