देश

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में छठ पूजा की वैश्विक पहचान और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

PM Modi Man Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड को संबोधित करते हुए देशवासियों के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं की गहरी बातें साझा कीं. इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से छठ पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला, जिसे उन्होंने भारत की सांस्कृतिक धरोहर का एक जीवंत प्रतीक बताया.

छठ पूजा का वैश्विक महत्व

पीएम मोदी ने कहा कि यह पर्व न केवल देश के विभिन्न हिस्सों में उत्साह के साथ मनाया जाता है, बल्कि अब यह वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहा है.

छठ पूजा को बताया ग्लोबल फेस्टिवल

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “हमारे पर्व-त्योहार भारत की संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं. छठ पूजा एक ऐसा पावन पर्व है, जो दिवाली के बाद आता है. सूर्यदेव को समर्पित यह महापर्व बहुत ही विशेष है. इसमें हम डूबते सूर्य को भी अर्घ्य देते हैं, उनकी आराधना करते हैं. छठ पूजा को न सिर्फ देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाता है, बल्कि दुनिया भर में छटा देखने को मिलती है. आज ये एक ग्लोबल फेस्टिवल बन रहा है.

छठ महापर्व को यूनेस्को की सूची में शामिल करने का प्रयास

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि भारत सरकार भी छठ पूजा से जुड़ा एक बड़ा प्रयास कर रही है. भारत सरकार छठ महापर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल करने की कोशिश कर रही है. जब छठ पूजा यूनेस्को की सूची में शामिल हो जाएगी, तो दुनिया के हर कोने के लोग इसकी भव्यता और दिव्यता का अनुभव कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat:’मन की बात’ में पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह और लता मंगेशकर की जयंती पर नमन किया

दुर्गा पूजा भी यूनेस्को की सूची में हुई शामिल

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कुछ समय पहले भारत सरकार की इसी तरह की कोशिशों के कारण, कोलकाता की दुर्गा पूजा भी यूनेस्को की इस सूची में शामिल हो गई थी. अगर हम अपने सांस्कृतिक आयोजनों को ऐसी वैश्विक पहचान दिलाते हैं, तो दुनिया भी उनके बारे में जान सकेगी, उन्हें समझ सकेगी और उनमें भाग लेने के लिए आगे आएगी.

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आग्रह

आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर खरीदने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पाद खरीदना न केवल पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देता है, बल्कि इन उत्पादों को बनाने वाले परिवारों को भी सीधे लाभ पहुँचाता है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था निचले स्तर से मजबूत होती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

3 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

29 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

32 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago