बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव. (फाइल फोटो)
तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) के फेसबुक अकाउंट से अनुष्का यादव के साथ एक तस्वीर साझा की गई थी, जिसमें यह दावा किया गया था कि वे पिछले 12 सालों से रिश्ते में हैं. इसी के बाद से बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया और लालू प्रसाद यादव ने अनुशासनहीनता के आरोप में तेज प्रताप यादव को आरजेडी और परिवार से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था. अब तेज प्रताप यादव ने इसपर पहली बार आज (1 जून) अपनी प्रतिक्रिया दी है.
तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) ने आज ताबड़तोड़ सोशल मीडिया पर दो पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे. कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो, लेकिन खुद कृष्ण को नहीं. हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा. बस मेरे भाई भरोसा रखना, मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं. फिलहाल दूर हूं, लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा. मेरे भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना, जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी.
इससे पहले उन्होंने लिखा था, “मेरे प्यारे मम्मी-पापा, मेरी पूरी दुनिया आप दोनों में ही समाई है. आप दोनों मेरे लिए भगवान से बढ़कर हैं. आप हैं तो मेरे पास सबकुछ है. मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए, कुछ और नहीं.” तेज प्रताप ने आगे लिखा, “पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग.”
24 मई को तेज प्रताप (Tej Pratap) के फेसबुक अकाउंट से अनुष्का यादव के साथ एक तस्वीर साझा की गई थी, जिसमें यह दावा किया गया था कि वे पिछले 12 सालों से रिश्ते में हैं. यह पोस्ट तेजी से वायरल हुई, लेकिन बाद में हटा दी गई. तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) ने सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और यह उनके खिलाफ एक साजिश है.
-भारत एक्सप्रेस
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…