तेज प्रताप यादव.
बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को पार्टी और परिवार दोनों से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया. तेज प्रताप पर यह कार्रवाई उनके निजी जीवन को लेकर मचे विवाद के बाद की गई.
इस पूरे मामले के बाद पहली बार तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा, “मेरे प्यारे मम्मी-पापा, मेरी पूरी दुनिया आप दोनों में ही समाई है. आप दोनों मेरे लिए भगवान से बढ़कर हैं. आप हैं तो मेरे पास सबकुछ है. मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए, कुछ और नहीं.” तेज प्रताप ने आगे लिखा, “पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग.”
इससे पहले लालू यादव ने तेज प्रताप को निष्कासित करते हुए कहा था कि उनके आचरण और व्यवहार हमारे पारिवारिक संस्कारों और सामाजिक न्याय की विचारधारा के खिलाफ हैं. उन्होंने यह भी जोड़ा कि तेज प्रताप अब पार्टी और परिवार दोनों से बाहर रहेंगे, और उनके किसी भी फैसले से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं होगा.
यह भी पढ़ें- प्रयागराज आए CJI जस्टिस बीआर गवई, कहा- योगी देश के सबसे पावरफुल सीएम, यह भूमि भी पावरफुल लोगों की है
तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) पर यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब उनका नाम अनुष्का यादव के साथ कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में आया. लालू यादव ने स्पष्ट कहा कि लोकजीवन में नैतिकता जरूरी है और परिवार के सदस्य भी इसका पालन करें, यही अपेक्षा है.
24 मई को तेज प्रताप के फेसबुक अकाउंट से अनुष्का यादव के साथ एक तस्वीर साझा की गई थी, जिसमें यह दावा किया गया था कि वे पिछले 12 सालों से रिश्ते में हैं. यह पोस्ट तेजी से वायरल हुई, लेकिन बाद में हटा दी गई. तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) ने सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और यह उनके खिलाफ एक साजिश है.
-भारत एक्सप्रेस
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं.…
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…