दुनिया

“जेल में रहते हुए बाप बन गया आतंकी जकीउर रहमान लखवी”, अल्जीरिया में ओवैसी ने पाकिस्तान को कर दिया बेनकाब

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने पाकिस्तान की दोहरी नीति पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुलेआम आतंकवाद को समर्थन देता है, जिससे दक्षिण एशिया में अस्थिरता फैल रही है.

पाकिस्तान को Asaduddin Owaisi ने किया बेनकाब

ओवैसी (Asaduddin Owaisi) इन दिनों अल्जीरिया में हैं, जहां वे एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं. शनिवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान की आतंकियों को संरक्षण देने की नीति को उजागर किया.

लखवी जेल में रहते हुए बाप बन गया- Asaduddin Owaisi

उन्होंने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी का उदाहरण देते हुए कहा कि वह जेल में रहते हुए भी पिता बन गया. ओवैसी ने कहा, “दुनिया का कोई भी देश ऐसा नहीं करता जो आतंक के आरोपी को जेल में रहकर इतनी छूट दे. लेकिन पाकिस्तान में यह मुमकिन है.”

ओवैसी ने बताया कि जब पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में डाला गया, तभी लखवी के खिलाफ मुकदमा आगे बढ़ा. उन्होंने कहा कि यह साबित करता है कि पाकिस्तान पर सिर्फ अंतरराष्ट्रीय दबाव पड़ने पर ही वह कार्रवाई करता है.

पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में डाला जाए

उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर पाकिस्तान को फिर से FATF की ग्रे लिस्ट में डाला जाए, तो भारत में आतंकवाद की घटनाएं कम हो सकती हैं. ओवैसी के मुताबिक, “यह सिर्फ दक्षिण एशिया की समस्या नहीं है. भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. अगर पाकिस्तान को रोका नहीं गया, तो खतरा और बढ़ सकता है.”

यह भी पढ़ें- New DGP of UP: उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक बनाए गए राजीव कृष्ण, ये लगातार 5वें कार्यवाहक DGP; देखिए इनका प्रोफाइल

ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि आतंकवाद दो चीजों से चलता है – विचारधारा और पैसा. उन्होंने कहा, “आपने ‘काला दशक’ देखा है, दक्षिण अल्जीरिया में भी अभी कई समस्याएं हैं. इस मसले पर भारत आपके साथ है.” अंत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का सबसे बड़ा प्रायोजक है और उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जवाबदेह बनाना जरूरी हो गया है. FATF की ग्रे लिस्ट में उसकी वापसी विश्व शांति के लिए जरूरी कदम है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

1 hour ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

8 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

8 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

9 hours ago