देश

शागिर्द ने तोड़ा तेजू भैया का दिल: तेज प्रताप को गुपचुप तरीके से लगा 20 लाख का चुना; कौन है मोतीलाल राय?

Tej Pratap Yadav PA Theft: बिहार के सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल राजनीतिक घराने ‘लालू परिवार’ से इस वक्त एक बेहद हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है. आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे, पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (JJD) के मुखिया तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास पर एक बहुत बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इस हाई-प्रोफाइल चोरी का आरोप किसी बाहरी अपराधी पर नहीं, बल्कि तेज प्रताप के सबसे खास, विश्वस्त और उनके साए की तरह साथ रहने वाले निजी सहायक (PA) मोतीलाल राय पर लगा है.

तेज प्रताप यादव ने पटना के सचिवालय थाने में खुद लिखित आवेदन देकर अपने पीए के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने की गुहार लगाई है. तेज प्रताप का दिल उस वक्त पूरी तरह टूट गया जब उन्हें पता चला कि जिसे उन्होंने अपना सबसे करीबी शागिर्द बनाकर अपने 42 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास में पनाह दी थी, वही देर रात अलमारी साफ कर रफूचक्कर हो गया.

अलमारी से सब साफ (Tej Pratap Yadav 20 Lakh Cash Stolen)

सचिवालय थाने को दिए गए आवेदन में तेज प्रताप यादव ने चोरी गए सामानों की जो लंबी लिस्ट सौंपी है, उसे देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए हैं. सोमवार (22 जून 2026) की देर रात तेज प्रताप के आवास की अलमारी से गुपचुप तरीके से निम्नलिखित कीमती सामान और नकदी साफ कर दी गई.

  • 20 लाख नगद (Cash): यह पूरी रकम जनशक्ति जनता दल (JJD) के पार्टी फंड का पैसा था.
  • कीमती आभूषण: अलमारी में रखी दो तोला (लगभग 30 ग्राम) सोने की चेन और एक कीमती अंगूठी.
  • हाई-टेक गैजेट्स: 4 पीस चमचमाते iPhone 17 Pro Max मोबाइल फोन, 1 iPad, और 1 MacBook.
  • ऑफिशियल डेटा और लैपटॉप: 1 लेनोवो (Lenovo) लैपटॉप, 4 पेन ड्राइव और 2 हार्ड डिस्क (जिसमें कई महत्वपूर्ण राजनीतिक डेटा होने की आशंका है).

कौन है मोतीलाल राय? (Who Is Motilal Rai Tej Pratap Yadav PA)

मोतीलाल राय पिछले लंबे समय से तेज प्रताप यादव के निजी सहायक (PA) के रूप में सारा कामकाज देख रहा था और आवास पर ही रहता था। तेज प्रताप ने पुलिस को दी गई तहरीर में इस पूरी वारदात की रात का सिलसिलेवार ब्योरा दिया है. शिकायत के मुताबिक, सोमवार की रात करीब 11:30 बजे तेज प्रताप के ड्राइवर अनिल यादव और उनके साथ रहने वाले विशाल ने मोतीलाल राय को एक संदिग्ध बैग के साथ आवास की बाउंड्री वॉल (चारदीवारी) फांदकर भागते हुए रंगे हाथों देखा था.

ये भी पढ़ें: लखनऊ अग्निकांड ने कैसे छीन लीं 15 जिंदगियां? सिस्टम की लापरवाही और मालिक के लालच का चिट्ठा आया सामने

अनिल और विशाल इस पूरी वारदात के मुख्य प्रत्यक्षदर्शी (चश्मदीद) हैं. शागिर्द की इस करतूत की जानकारी मिलते ही सोमवार देर रात को ही भारी पुलिस बल तेज प्रताप के 42 हार्डिंग रोड स्थित आवास पर पहुंच गया और पूरे घर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया. तेज प्रताप यादव ने सचिवालय थाना अध्यक्ष से भावुक अपील करते हुए कहा है कि मोतीलाल राय को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, उससे कड़ाई से पूछताछ हो और पार्टी फंड के 20 लाख कैश सहित चोरी हुआ सारा कीमती सामान बरामद कराया जाए. पुलिस ने आवेदन पत्र स्वीकार कर अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी पीए की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

11 minutes ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

44 minutes ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

2 hours ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

4 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

4 hours ago