देश

‘ऊपर कोई नहीं आएगा…’, ‘लालू के लाल’ का वायरल देसी अवतार; बिहार की राजनीति छोड़ गांव की छत पर क्या कर रहे तेज प्रताप?

बिहार की सियासत में जब सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव के बीच जुबानी जंग चरम पर है, ठीक उसी वक्त लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने अंदाज (Tej Pratap Yadav Phulwariya Vlog) से सबको चौंका दिया है. अक्सर अपनी धार्मिक छवि और कृष्ण भक्ति के लिए चर्चा में रहने वाले तेज प्रताप इस बार अपने पैतृक गांव फुलवरिया की छतों और खेतों में नजर आ रहे हैं.

दरअसल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसी मझे हुए व्लॉगर की तरह अपने गांव की मिट्टी का दर्शन करा रहे हैं.

पैतृक आवास की छत से खास संदेश(Tej Pratap Yadav Phulwariya Vlog)

तेज प्रताप ने अपने यूट्यूब व्लॉग के लिए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे गोपालगंज के फुलवरिया स्थित अपने पुराने घर की छत पर चढ़ते दिख रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में वे बड़े ही फिल्मी अंदाज में कहते हैं, ऊपर कोई नहीं आएगा. इसके बाद वे कैमरे के जरिए अपने गांव की खूबसूरती, लहलहाते खेत, आम-अमरूद के बगीचे और उन यादों को ताजा करते हैं जिनसे लालू परिवार का गहरा नाता रहा है.

‘तेजू भईया’ की लाइफ पर बन रहा है शो!

इस व्लॉग में तेज प्रताप ने एक बड़ा दावा भी किया है. उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी (Life) पर एक विशेष शो तैयार किया जा रहा है और उसी की शूटिंग के लिए वे अपने गांव पहुँचे हैं. उन्होंने अपने समर्थकों और फॉलोअर्स को फुलवरिया आने का न्योता देते हुए कहा कि देर मत कीजिए, जल्दी आइए. तेज प्रताप का यह न्योता उनके चाहने वालों के बीच काफी उत्साह पैदा कर रहा है, जो उनसे सीधे मिलकर बात करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: कंगाल पाकिस्तान को IMF से फिर मिली खैरात, जानें 1.32 बिलियन डॉलर की ‘संजीवनी’ कैसे बनेगी PAK की बर्बादी का वारंट?

तेज प्रताप का ‘कूल’ अंदाज वायरल

तेज प्रताप का यह वीडियो (Tej Pratap Yadav Phulwariya Vlog) ऐसे समय में आया है जब उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव बिहार सरकार की घेराबंदी करने में जुटे हैं. तेजस्वी ने हाल ही में सम्राट चौधरी सरकार पर महिला आरक्षण और सशक्तिकरण को लेकर कड़े सवाल दागे हैं. एक तरफ तेजस्वी सदन और सड़कों पर मोर्चा संभाल रहे हैं, वहीं तेज प्रताप ने व्लॉगिंग और सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक अलग दुनिया बसा रखी है, जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है.

कभी धार्मिक चोला, कभी बाइक राइडिंग

यह कोई पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप ने सुर्खियां बटोरी हों. कभी वे वृंदावन की गलियों में कृष्ण भक्ति में लीन नजर आते हैं, तो कभी महंगी बाइक पर पटना की सड़कों पर राइडिंग करते दिखते हैं. राजनीति के शोर-शराबे के बीच खुद को चर्चा में कैसे बनाए रखना है, यह हुनर तेज प्रताप बखूबी जानते हैं. उनके इस नए शो का इंतजार उनके विरोधियों और समर्थकों, दोनों को बेसब्री से है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago