CM Yogi Gift: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराने के बाद उनका यह कदम ऐतिहासिक माना जा रहा है. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुए इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. इस बीच सुवेंदु अधिकारी मंच पर मौजूद यूपी के सीएम से मिले, तो योगी ने अपना भगवा गमछा उन्हे पहना दिया.
शपथ के बाद जब सुवेंदु अधिकारी नेताओं से मिले तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना भगवा गमछा उतारकर उन्हें पहनाया. यह गमछा शुभेंदु के लिए एक प्रतीकात्मक उपहार माना गया.
इस समारोह में पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुए. सभी ने शुभेंदु को बधाई दी.
शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर शुभकामनाएं दीं. इसके बाद उन्होंने मंच पर मौजूद सभी नेताओं से मुलाकात की.
ये भी पढ़ें-ब्राह्मण से आदिवासी तक… BJP ने साधा जातिगत समीकरण, सुवेंदु सरकार में शपथ लेने वाले पांच पंच कौन-कौन?
सुवेंदु अधिकारी बंगाल की राजनीति में एक चर्चित नाम हैं. उनका राजनीतिक सफर नंदीग्राम से शुरू हुआ था. पूर्व मेदिनीपुर के प्रभावशाली अधिकारी परिवार में जन्मे शुभेंदु बचपन से ही आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रखते थे. उन्होंने गृहस्थ जीवन से दूरी बनाकर राजनीति को ही अपना जीवन बना लिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…