देश

बिहार में गिरने वाली है सम्राट सरकार! तेज प्रताप की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल

Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने ऐसी भविष्यवाणी की है जिसने पूरे बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को कड़ी फटकार लगाई है.

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में भविष्यवाणी की कि सम्राट चौधरी से नीतीश कुमार बेहद नाराज चल रहे हैं और जल्द ही बिहार की एनडीए सरकार गिर सकती है.

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप इस समय वृंदावन प्रवास पर हैं. उन्होंने आगे बताया कि बिहार में सरकार जल्द ही बदल जाएगी. इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बात की भविष्यवाणी उन्होंने पहले ही कर दी थी.

जल्द गिरने वाली है सम्राट सरकार

सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव ने लिखा,

बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है, और नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाया है. ये मैंने आपको कहा था, भविष्यवाणी किया था. और मैं वृंदावन में हूं, बहुत जल्दी बिहार में जो सरकार है, बदल जाएगी.

सम्राट चौधरी ने आज बिहार NDA की ली बैठक

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार 10 जुलाई को दोपहर 12 बजे लोक सेवक आवास पर NDA की बैठक बुलाई थी. उन्होंने इस बैठक में NDA के सभी घटकदलों को न्योता दिया था. यह बैठक करीब 2 घंटे तक चली.

ये भी पढ़ें- अभिषेक बंटी आउट, नीरज सिन्हा इन! बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने चला नया दांव

इस बैठक में सम्राट चौधरी ने सभी सहयोगी दलों के साथ संगठनात्मक स्तर पर संवाद किया. बताया जा रहा है कि इस बैठक में राजनीतिक स्थिति, सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के तौर-तरीकों पर बातचीत की. ताकि सरकार और गठबंधन के बीच बेहतर तालमेल हो सके.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

4 hours ago