उत्तर प्रदेश

40 दिनों में मिला न्याय: मासूम को 8 बार पटकने वाले जितेंद्र को फांसी, सजा सुनते ही कोर्ट में खुद को मारने लगा थप्पड़

Firozabad Aarav Murder Case: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे आरव की बेरहमी से हत्या करने वाले दोषी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को जिला एवं सत्र न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है. मामले में पुलिस की मुस्तैदी और अदालत की तेजी की बदौलत वारदात के महज 40 दिनों के भीतर पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल गया.

6 दिन में चार्जशीट और 13 गवाह

इस जघन्य हत्याकांड को लेकर जनता में भारी गुस्सा था, जिसे देखते हुए पुलिस ने केवल छह दिनों के भीतर अपनी जांच पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी. अदालत ने भी मामले की संवेदनशीलता को समझा और रोजाना सुनवाई की. सरकारी वकील राजीव प्रियदर्शी के मुताबिक, अभियोजन पक्ष ने कोर्ट के सामने 13 मजबूत गवाह और पुख्ता सबूत पेश किए. इन सभी साक्ष्यों के आधार पर जिला जज ने जितेंद्र पाठक को दोषी मानते हुए मौत की सजा सुना दी.

कहा जा रहा है कि यह जिले के इतिहास में सबसे तेज गति से निपटाए गए मामलों में से एक है. शुक्रवार को जब कोर्ट में फैसला सुनाया गया, तो परिसर में भारी पुलिस बल तैनात था. सजा सुनते ही दोषी जितेंद्र रो पड़ा और कोर्ट रूम में ही खुद को थप्पड़ मारने लगा, जिसे पुलिस ने तुरंत काबू किया.

क्या था मामला?

दरअसल, आरव की मां रति देवी का अपने पति से विवाद चल रहा था और वह पिछले पांच महीनों से मायके में रह रही थीं. इसी दौरान पति का रिश्तेदार जितेंद्र पाठक उनके संपर्क में आया. उसने रति के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे रति ने साफ ठुकरा दिया.

इसी बात की खुन्नस लेकर जितेंद्र 30 मई को शिकोहाबाद पहुंचा, जहां रति किसी काम से आई थीं. जितेंद्र ने टॉफी दिलाने के बहाने डेढ़ साल के मासूम आरव को अपनी गोद में लिया और कुछ दूरी पर ले जाकर महज 27 सेकंड के भीतर 8 बार उसे बेरहमी से सड़क पर पटका. इस क्रूरता के कारण आरव की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद वह बच्चे के शव को घर के बाहर फेंककर भाग गया था.

ये भी पढ़ें: इस्तीके के बाद भी चंपत राय पावरफुल: ट्रस्ट के खजाने पर इनके करीबियों का कंट्रोल; चढ़ावा गिनने वाले 23 कर्मी अब हटे

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

14 minutes ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

1 hour ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

3 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago