देश

45 लाख लोग प्रभावित फिर भी केंद्र चुप क्यों? तेजस्वी यादव ने पूछा- क्या बिहार को हल्का समझती है मोदी सरकार?

Tejashwi Yadav Bihar Flood: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए गुजरात और बिहार के प्रति उसके रवैये में भेदभाव का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि गुजरात में बारिश से भी स्थिति बिगड़ने पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री सक्रिय हो जाते हैं, लेकिन बिहार में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं और बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है, इसके बावजूद केंद्र सरकार की ओर से कोई ठोस सहायता नहीं मिली है.

तेजस्वी यादव ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि गुजरात के किसी नाले में भी बारिश का पानी बढ़ जाता है तो प्रधानमंत्री वहां पहुंच जाते हैं और उसे आपदा घोषित कर हजारों करोड़ रुपये का पैकेज दे दिया जाता है. उन्होंने दावा किया कि इसी वर्ष 23 जुलाई को गुजरात में बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की और एयरफोर्स तथा एनडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया.

गुजरात का उदाहरण देकर साधा निशाना

राजद नेता ने कहा कि कुछ वर्ष पहले गुजरात में बाढ़ आने पर प्रधानमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण किया था और तत्काल 500 करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया था. राहत एवं बचाव कार्यों में सेना, एयरफोर्स और एनडीआरएफ की टीमें लगाई गई थीं तथा प्रभावित लोगों को दो-दो लाख रुपये की सहायता दी गई थी. इसके विपरीत बिहार की स्थिति का उल्लेख करते हुए तेजस्वी ने कहा कि राज्य में बाढ़ के कारण 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, हजारों मवेशी लापता हैं और हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

उनके अनुसार करीब 45 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, लेकिन सहायता तो दूर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के मुंह से बिहार के लिए एक शब्द तक नहीं निकला है. उन्होंने सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार बिहार के मुख्यमंत्री को हल्का समझती है. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गुजरात में बारिश होने पर केंद्र सरकार सक्रिय हो जाती है, जबकि बिहार में सैकड़ों लोगों की मौत और लाखों लोगों के प्रभावित होने के बावजूद केंद्र की ओर से अपेक्षित सक्रियता दिखाई नहीं दे रही है.

ठनका गिरने से बिहार में बड़ी संख्या में होती हैं मौतें

तेजस्वी ने ठनका गिरने से होने वाली मौतों का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि बिहार में हर वर्ष ठनका गिरने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है, लेकिन इसे राष्ट्रीय आपदा की सूची में शामिल नहीं किया गया है और केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए मुआवजा नहीं दिया जाता. उन्होंने दावा किया कि गुजरात में बारिश से होने वाली मौत पर केंद्र की ओर से दो लाख रुपये की सहायता दी जाती है. राजद नेता ने कहा कि पहले बिहार में आपदा आने पर राजनीतिक मतभेदों के बावजूद लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार बिहार के हक के लिए एकजुट होकर केंद्र के सामने आवाज उठाते थे.

प्रधानमंत्री को भी लिख चुके हैं पत्र

उन्होंने आरोप लगाया कि आज बिहार के 30 सांसद और आठ केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद कोई बिहार के अधिकार के लिए आवाज नहीं उठा रहा है. तेजस्वी ने कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद वह बाढ़ राहत के लिए पहले दिन से केंद्र सरकार पर दबाव बना रहे हैं और प्रधानमंत्री को पत्र भी लिख चुके हैं. उन्होंने कहा कि यदि केंद्र से पैकेज मिलता है तो वह बिहार सरकार को ही मिलेगा, ऐसे में इसमें उनका कोई व्यक्तिगत लाभ नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर उनका दृष्टिकोण नकारात्मक होता तो वह केंद्र से सहायता के लिए दबाव क्यों बनाते.

ये भी पढ़ें- शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम से TMC ने किसे मैदान में उतारा? रेजीनगर से रबीउल आलम पर दांव

उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बिहारियों के लिए यह शर्म की बात है कि 45 लाख लोग प्रभावित होने के बावजूद केंद्र से सहायता, सहयोग और उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि बिहार ने हमेशा अपने अधिकारों के लिए केंद्र सरकार को झुकाया है, लेकिन अब भाजपा के फेर में बिहार खुद झुक रहा है. उन्होंने लोगों से राजनीति से अलग होकर यह सवाल पूछने की अपील की कि आखिर बिहार के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

7 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

20 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

27 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

41 minutes ago

25,000 रुपये की SIP या 5 लाख का निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फायदा?

SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…

48 minutes ago

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

52 minutes ago