देश

बिहार में ‘कुर्सी’ की रेस तेज: तेजस्वी ने बता दिया कौन सेट कर रहा है अपनी ‘गोटी’, किया बड़ा खुलासा!

Tejashwi Yadav On Bihar CM race: सोमवार (13 अप्रैल) को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बड़ा ऐलान किया. तेजस्वी ने राजद की छात्र इकाई को पूरी तरह बंद करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने राज्य में चल रही मुख्यमंत्री पद की दौड़ को लेकर बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) पर जमकर निशाना साधा.

क्यों किया छात्र संगठन भंग?

सोमवार को तेजस्वी यादव ने बताया कि पार्टी की छात्र इकाई को भंग करने की बात करते हुए कहा कि अब राजद की छात्र इकाई ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ होगी, जो देशभर में सक्रिय रहेगी.

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि इस नए छात्र संगठन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और सामाजिक समानिकरण को बढ़ावा देना होगा. उन्होंने कहा कि छात्र राजद के नाम से जो संगठन चल रहा था, उसे अब भंग कर दिया गया है और उसके स्थान पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आलोक में लिंगदोह कमिटी के अनुसार उसी दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए छात्र राजद का नाम बदलकर सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया रखा गया है. उन्होंने कहा कि यह संगठन राष्ट्रीय जनता दल की छात्र इकाई के रूप में कार्यरत रहेगा और देशभर में छात्रों के हित में संगठन अपनी भूमिका पूरी सक्रियता के साथ निभाएगा.

जेडीयू और बीजेपी पर बरसे तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने बिहार में एनडीए सरकार में तंज कसते हुए कहा कि नए मुख्यमंत्री का फैसला दो व्यक्तियों द्वारा लिया जाएगा, लेकिन जो भी बिहार में मुख्यमंत्री बनेगा, वो जनता के समर्थन का मुख्यमंत्री नहीं होगा, क्योंकि बिहार में एनडीए ने जिसके नाम पर चुनाव लड़ा था, उन्हें सत्ता से बेदखल किया जा रहा है.

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि नीतीश कुमार जाते-जाते बिहार का खजाना खाली कर दिए हैं. 20 वर्षों में एनडीए सरकार ने बिहार को शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और कल-कारखाने के मामले में काफी पीछे कर दिया है और बिहार सबसे गरीब राज्य के रूप में देश में जाना जा रहा है.


ये भी पढ़ें: बिहार की ‘स्क्रिप्ट’ तैयार: नाम से पहले शपथ की तारीख तय! किसपर लगेगी ‘मामा’ की मुहर?


तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि अभी जो लोग नीतीश कुमार का चक्कर लगा रहे हैं, दो महीने बाद उन्हें कोई पूछेगा भी नहीं. उन्होंने कहा कि सरकार बिहार में कुर्सी के खेल में लगी हुई है और सरकार में बैठे हुए लोग सिर्फ इस बात में लगे हैं कि उनकी राजनीति की गोटी कैसे सेट हो जाए. सरकार में बैठे हुए लोगों को बिहार की जनता से कोई मतलब नहीं है. जदयू भाजपा का प्रकोष्ठ बन कर रह गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

22 minutes ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

31 minutes ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

59 minutes ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

2 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

2 hours ago