देश

‘जनता को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’, गृह मंत्री शाह ने टीएमसी को चेताया

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव करीब आते ही राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है. हर पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है और नेताओं के बयान भी अब पहले से ज्यादा आक्रामक होते जा रहे हैं. इसी माहौल में सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीरभूम जिले के खैरासोल में एक चुनावी रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.

रैली में बोलते हुए शाह ने कहा कि पिछले 15 सालों में राज्य की जनता के साथ अन्याय हुआ है और जो लोग इसमें शामिल रहे हैं, उन्हें अब बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने ‘कट-मनी’ के मुद्दे को उठाते हुए आरोप लगाया कि इस सिस्टम के जरिए आम लोगों से पैसे वसूले गए और उनका शोषण हुआ. शाह ने साफ शब्दों में कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनती है, तो ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कड़े अंदाज में चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव के बाद दोषियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा.

अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों का भी जिक्र किया. उनका कहना था कि जिन लोगों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को नुकसान पहुंचाया है या उनकी हत्या की है, उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि चाहे आरोपी कहीं भी छिप जाएं, उन्हें ढूंढकर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा.

ममता और अभिषेक पर निशाना

रैली के दौरान शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर भी हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी अपने भतीजे को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं, लेकिन जनता ऐसा नहीं होने देगी. शाह ने दावा किया कि आने वाले चुनाव में भाजपा सत्ता में आएगी और राज्य को एक नया नेतृत्व मिलेगा.

‘बंगाल का मुख्यमंत्री बंगाल से ही होगा’

अपने भाषण में शाह ने यह भी कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो राज्य का अगला मुख्यमंत्री बंगाल की मिट्टी से जुड़ा व्यक्ति होगा, जो बंगाली भाषा और संस्कृति को समझता हो. उन्होंने इसे राज्य की पहचान और गौरव से जोड़ा.

गृह मंत्री ने तृणमूल कांग्रेस पर अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर सबसे पहले ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और उन्हें देश से बाहर किया जाएगा. शाह ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि देश को घुसपैठ से मुक्त करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: बिहार की ‘स्क्रिप्ट’ तैयार: नाम से पहले शपथ की तारीख तय! किसपर लगेगी ‘मामा’ की मुहर?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

18 minutes ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

30 minutes ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

3 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

3 hours ago