Tejashwi Yadav controversial statement Bihar Assembly: जब सबकी नजर देश की संसद में चल रहे हंगामे पर है तो वहीं बिहार विधानसभा से एक हैरान कर देने वाला बयान सामने आ रहा है. दरअसल बिहार विधानसभा के बजट सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बीजेपी पर आरोप मढ़ते हुए महिलाओं पर एक अभद्र कॉमेंट कर गए हैं. बीते दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचने वाले तेजस्वी आज भाषण के दौरान नर्वस दिखे और कई बार अटकते नजर आए. तेजस्वी ने कहा कि उनका नाखून उखड़ गया है और दवा लेकर आए हैं, इसलिए बैठकर बोलने की अनुमति चाहते हैं. जिसके बाद स्पीकर प्रेम कुमार ने अनुमति दे दी.
लेकिन सबसे ज्यादा विवाद तब हुआ जब तेजस्वी ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के बीजेपी नेता कहते हैं कि बिहार की महिलाएं बिकती हैं, उन्हें खरीदा जाता है. इस बयान पर सदन में हंगामा मच गया. जिसका एनडीए की महिला विधायकों ने जोरदार विरोध किया. विधायक उनके आरोपों का प्रमाण मांगने लगे साथ ही उनके बयान को लेकर महिला सम्मान के मुद्दे पर बड़े सवाल खड़े कर दिए.
दरअसल तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार सरकार महिलाओं के सम्मान की बात करती है, लेकिन उत्तराखंड के बीजपी के नेता कहते हैं कि बिहार की महिलाएं बिकती हैं. बिहार में महिलाओं को खरीदा जाता है. इस बयान पर एनडीए की महिला विधायकों ने जोरदार विरोध किया. विधायक उनके आरोपों का प्रमाण मांगने लगे. कुछ महिलाओं ने इसको लेकर कहा कि तेजस्वी के बयान ने महिला सम्मान के मुद्दे पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि बिना सबूतों के अपनी पॉलिटिक्स के लिए इस प्रकार महिलाओं पर टिप्पणी करना बेहद ही शर्मनाक है.
यह भी पढ़ें: ‘तुम भारतीय और हम कोरियन…’, गाजियाबाद सुसाइड केस में डायरी ने किया दिल दहलाने वाला खुलासा
विपक्षी विधायकों ने भी NEET छात्रा रेप-मौत केस को लेकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस विधायक कमरूल होदा पोस्टर लेकर नारे लगाते दिखे. राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया और दोषियों को फांसी देने की मांग की. इस पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि केस CBI को सौंप दिया गया है, आरोपी नहीं बचेंगे. वहीं इस NEET केस के बारे में बता दें कि पटना में 6 जनवरी 2026 को NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की 17-18 वर्षीय छात्रा की शंभू गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध मौत हो गई थी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…