Bharat Express DD Free Dish

‘तुम भारतीय और हम कोरियन…’, गाजियाबाद सुसाइड केस में डायरी ने किया दिल दहलाने वाला खुलासा

Ghaziabad Suicide Case: गाजियाबाद में तीन सगी बहनों के सुसाइड केस में उनकी डायरी से ‘कोरियन कल्चर ऑब्सेशन’ से जुड़ा चौंकाने वाला नोट मिला है. नोट में लड़कियों ने खुद को ‘कोरियन’ बताते हुए परिवार पर उनकी पसंद छीनने का आरोप लगाया है. पढ़ें पूरी खबर..

Ghaziabad Suicide Case: यूपी के गाजियाबाद में हुए तीन सगी बहनों के सनसनीखेज सुसाइड के बाद अब लगातार नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. इस बीच उनकी डायरी से एक और बड़ा सच निकल करके सामने आ रहा है जिसने बच्चों की ‘कोरियन संस्कृति’ और गेम (korean game) के प्रति सनक पर बड़ी मुहर लगा दी है. उनकी डायरी से मिले एक नोट के मुताबिक वह अपने परिवार पर तंज कसते हुए लिखती हैं  कि ‘हमें कोरियन बहुत पसंद है, बहुत, बहुत, बहुत! इसीलिए हम कोरियन हैं और तुम इंडियन’.

बता दें कि यह नोट साफ तौर पर उनकी कोरियन लव (K-Obsession) की सनक को उजागर कर रहा है. साथ ही इस नोट में लड़कियां अपने माता-पिता पर आरोप लगते हुए लिखती हैं कि ‘वे उन्हें इस दीवानगी से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे’, जिसके चलते इस मामले में पारिवारिक कलह पर भी अंदेशा पैदा हो रहा है.

डायरी से बरामद नोट में क्या लिखा है?

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद सुसाइड केस की जो डायरी बरामद हुई है उसमें लिखा हुआ कि “तुम हमें कोरियन चीज़ों से कैसे दूर करोगे? कोरियन हमारी ज़िंदगी थी, तो तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई हमारी ज़िंदगी हमसे छीनने की? तुम्हें नहीं पता था कि हम उनसे कितना प्यार करते थे. अब तुमने सबूत देख लिया है. हमने तुमसे और परिवार से उतना प्यार नहीं किया जितना हमने कोरियन एक्टर और के-पॉप ग्रुप से किया.

यह भी पढ़ें: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी की मुश्किलें और बढ़ीं, जानें ED के बाद अब किस एजेंसी ने की कार्रवाई?

पुलिस ने पहले ही कर दिया था खुलासा

बताते चलें कि पुलिस जांच और पिता चेतन गुर्जर के बयानों से पहले ही साफ हो चुका था कि यह मामला केवल ‘कोरियन संस्कृति’ के प्रति एक सनक का नहीं, बल्कि पारिवारिक कलह का भी है. वहीं मृतक बच्चियों के पिता चेतन कुमार एक स्टॉक ट्रेडर हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि घर में ‘कोरियन जुनून’ (K-Obsession) को लेकर अक्सर झगड़े होते थे. अब इस नोट के आने के बाद पुलिस के इस खुलासे पर पक्की मुहर लगा दी है.

सुसाइड नोट में भी दिखी थी कोरियन लोवर की सनक

डायरी में लिखित नोट में हिंग्लिश भाषा में लिखा है. नोट के अनुसार, लड़कियों ने पहले पन्ने पर ही अपने माता-पिता से पूरी डायरी पढ़ने का आग्रह किया. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है वो सब पढ़ लो क्योंकि ये सब सच है. अभी पढ़ो! मुझे सच में बहुत अफ़सोस है. सॉरी, पापा,” नोट में लिखा था. इसके बाद एक बड़ा रोने वाला इमोजी बना हुआ था. इसके अलावा, उनके कमरे की एक दीवार पर, उनमें से एक ने लिखा था, “मैं बहुत, बहुत अकेली हूँ, मेरी ज़िंदगी बहुत बहुत अकेली है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read