बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अनुष्का यादव के मां बनने की खबर को लेकर तेजप्रताप ने साफ तौर पर दावा किया है कि यह बच्चा उनका नहीं है. उनका कहना है कि उन्हें साजिश के तहत इस मामले में फंसाया जा रहा है.
तेजप्रताप यादव ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले पर बेहतर जवाब आकाश भाटी दे सकते हैं, जिनके अनुष्का यादव के साथ संबंध बताए जा रहे हैं. वहीं, उन्होंने यह संकेत भी दिया है कि वह इस मामले को लेकर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.
हाली ही में सोशल मीडिया पर तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव की फोटा वायरल हुई थी और उसमें दावा किया गया था कि हम 12 साल से रिश्तें में हैं. बता दें कि वों तस्वीर तेजप्रताप के फेसबुक आंकाउट से पोस्ट की गई थी. जिसके कारण लालू प्रसाद यादव ने तेजप्रताप को पार्टी और परिवार निष्कासित किया था.
सोशल मीडिया पर तेज प्रताप के साथ फोटो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आईं अनुष्का यादव हाल ही में मां बन गई हैं. कुछ खबरों में दावा किया गया कि तेज प्रताप एक पुत्री के पिता बन गए हैं, लेकिन तेज प्रताप ने इस खबर को पूरी तरह झूठा बताते हुए कहा कि उनका अनुष्का या उसके बच्चे से कोई संबंध नहीं है. तेज प्रताप यादव ने 5 लोगों को ‘जयचंद’ बताते हुए दावा किया कि उन्हें बर्बाद करने और फंसाने के लिए यह साजिश रची जा रही है.
पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजप्रताप यादव ने कहा कि आकाश भाटी कौन है, जिसके साथ अनुष्का का संबंध है? मुझे बस झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है. मेरा उससे कोई संबंध नहीं है. जिसका संबंध है, वही इस पूरे मामले को जाने. अनुष्का यादव को बताना चाहिए कि उनके फ्लैट पर आकाश भाटी क्यों जाते थे.
उन्होंने कहा कि दही-चूड़ा का कार्यक्रम हुआ, मेरे पिताजी आए, तो जयचंदों को रास नहीं आ रहा. अभी हम एक और कार्यक्रम करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही साजिश रची जा रही है. मुझे बदनाम किया जा रहा है. मैं प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलूंगा और उन्हें बताऊंगा कि कैसे हमें बदनाम किया जा रहा है.
तेजप्रताप यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में मौजूद नेताओं मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज खान, श्कित सिंह और सुनील सिंह को जयचंद करार दिया है. उन्होंने ने यह भी आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों के चलते अनुष्का संग उनकी तस्वीर और रिेलेशन की खबरें सोशल मीडिया पर फैलाई गई और साजिश के तहत उन्हें बदनाम किया गाया.
ये भी पढ़ें: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ क्या प्लान बना रहे हैं विपक्षी?
तेज प्रताप ने कहा कि दिन-रात मुझे परेशान किया जा रहा है. मैं क्या करूं, फांसी लगा लूं क्या? मुझे पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया गया है. मुकेश रौशन मेरी हत्या कराना चाहते हैं. यह साजिश रची जा रही है. उसे पकड़ा जाए. मेरे और अनुष्का के बीच कोई संबंध नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…