देश

‘स्टंट’ के चक्कर में गंगा में समाई ‘थार’: क्रेन से खींचकर निकाले गए ‘लाट साहब’ और उनकी सवारी, देखें Viral Video

Thar Viral Video Haridwar: आज के दौर में युवाओं के सिर पर सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और ‘शो-ऑफ’ करने का भूत इस कदर सवार है कि वे अपनी जान की परवाह तक नहीं करते. कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला वाकया धर्मनगरी हरिद्वार से सामने आया है, जहां Mahindra Thar की ताकत आजमाने के चक्कर में कुछ लड़कों ने अपनी गाड़ी को सीधे गंगा नदी की उफनती नील धारा में उतार दिया. लेकिन उनका ओवर-कॉन्फिडेंस ज्यादा देर टिका नहीं, जैसे ही थार बीच मजधार में फंसकर डूबने लगी वैसे ही वो रफूचक्कर हो गया.

मदद के लिए लगे चीखने

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में तो सब कुछ ठीक लगता है, लेकिन जैसे ही थार नदी के बीचों-बीच पहुंचती है, पानी के तेज बहाव और नीचे रेत में धंसने की वजह से बंद हो जाती है. देखते ही देखते पानी गाड़ी के बोनट तक आ जाता है और थार डूबने लगती है. अब तक जो लड़के शान से स्टंट का मजा ले रहे थे, उनके चेहरों की हवाइयां उड़ गईं.

थार में सवार दोनों युवक जान बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे. गनीमत रही कि घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने वक्त रहते मुस्तैदी दिखाई और जैसे-तैसे दोनों लड़कों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई. नदी में फंसी थार को निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी, जिसके बाद काफी मशक्कत से गाड़ी को बाहर निकाला जा सका.

थार हुई ‘Seize’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 9 जुलाई की है. सार्वजनिक और प्रतिबंधित जगह पर इस तरह का खतरनाक स्टंट करने और अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डालने के आरोप में पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है. ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने थार गाड़ी को मौके पर ही सीज कर दिया.

उत्तराखंड पुलिस इन दिनों इस विशेष अभियान के जरिए हुड़दंगियों और स्टंटबाजों पर पैनी नजर रख रही है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग इंटरनेट पर भी लड़कों की जमकर क्लास लगा रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि लोगों को ‘ऑफ-रोडिंग’ और ‘लापरवाही’ के बीच का फर्क समझना चाहिए, क्योंकि गंगा की तेज धारा से मजाक किसी पर भी भारी पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: खेसारी पर भड़कीं अंजना सिंह ने खोला उनके संघर्ष के दिनों का कच्चा चिट्ठा, ‘मउगा आर्मी’ कहकर समर्थकों को भी धोया

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago