देश

अभिषेक बंटी आउट, नीरज सिन्हा इन! बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने चला नया दांव

Bankipur Upchunav: बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर से बीजेपी ने अपना नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को उतारा है. इससे पहले बीजेपी ने अभिषेक सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जिन्होंने अब अपना नामांकन वापस ले लिया है. बांकीपुर सीट से बीजेपी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन विधायक बनते आए हैं. इस सीट पर साल 2006 से लगातार भाजपा का दबदबा रहा है.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बांकीपुर विधानसभा सीट उपचुनाव को लेकर प्रेस रिलिज जारी की है. जिसके अनुसार बिहार की 182-बांकीपुर विधानसभा सीट से नीरज कुमार सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

बीजेपी ने अभिषेक बंटी को बनाया था उम्मीदवार

गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहा यह उपचुनाव इस समय बिहार में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे बिहार की सबसे चर्चित राजनीतिक लड़ाई बताया जा रहा है. नीरज सिन्हा से पहले बीजेपी ने अभिषेक सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी को अपना उम्मीदवार बनाया था. जिनको लेकर विपक्ष बीजेपी पर हमलावर हो गया. विपक्ष ने खास तौर से नितिन नबीन को निशाना बनाते हुए बंटी को नितिन नबीन का डमी उम्मीदवार बताया.

अभिषेक बंटी ने वापस ले लिया अपना नामांकन

मामला बढ़ता देख आज भाजपा उम्मीदवार अभिषेक बंटी ने अपना नामांकन वापस ले लिया. उन्होंने इसके लिए पारिवारिक कारणों का हवाला दिया. जिसके बाद लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीजेपी जल्द ही अपने नए उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है. अब भाजपा ने इन्हीं चर्चाओं पर विराम लगाते हुए नीरज कुमार सिन्हा को उतार दिया है.

ये भी पढ़ें- 2019 की तरह है 2026! भारत लगातार टी20 मुकाबले क्यों हार रहा है? जानिए इसके पीछे की वजह

नीरज सिन्हा 2 बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं

अभिषेक बंटी को उम्मीदवार बनाये जाने के बाद से बीजेपी के अंदर ही चर्चाएं शुरू हो गई कि पार्टी के लिये समर्पित नेताओं की पूछ नहीं हो रही है. अभिषेक के नामांकन वापस लेने के बाद नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया. नीरज का परिवार शुरू से ही जनसंघ और भाजपा की विचारधारा से जुड़ा हुआ है. उनके दादा जनसंघ काल से कार्यकर्ता रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

16 minutes ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

1 hour ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

3 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago