देश

Mann Ki Baat: मन की बात का 123वां एपिसोड आज होगा प्रसारित, पीएम मोदी इन मुद्दों पर कर सकते हैं बात

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) का 123वां एपिसोड आज प्रसारित होगा. इस कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और हाल ही में Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) गए भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के बारे में चर्चा कर सकते हैं.

पीएम इन मुद्दों पर कर सकते हैं बात

इसके साथ ही वह 7 जून से शुरू हुई जम्मू-कश्मीर को जोड़ने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन (कटरा-श्रीनगर रूट) पर भी अपनी बात रख सकते हैं, जो इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है.

इससे पहले 25 मई को प्रसारित हुए ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की थी. उन्होंने कहा था कि यह केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि हमारे संकल्प, साहस और नए भारत की जीवंत तस्वीर है. इस अभियान ने पूरे देश को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया और तिरंगे के रंग में रंग दिया.

Mann Ki Baat 22 भाषाओं में प्रसारित

‘मन की बात’ कार्यक्रम को देश की 22 भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है. इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तो, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- मन की बात में बोले पीएम मोदी, ‘ड्रोन ऑपरेटर’ नहीं ‘स्‍काई वॉरियर्स’ कहिए, खेती में नई क्रांति ला रहीं ये महिलाएं

आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों के माध्यम से इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाता है. जब ‘मन की बात’ का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था, तब इसकी अवधि 14 मिनट थी, जिसे जून 2015 में बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago