Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मन की बात में बोले पीएम मोदी, ‘ड्रोन ऑपरेटर’ नहीं ‘स्‍काई वॉरियर्स’ कहिए, खेती में नई क्रांति ला रहीं ये महिलाएं

पीएम मोदी ने कहा गांववालों ने भी इस परिवर्तन को दिल से स्वीकार किया है. अब ये महिलाएं ‘ड्रोन ऑपरेटर’ नहीं, ‘स्‍काई वॉरियर्स’ के नाम से जानी जाती हैं.

PM Modi

पीएम मोदी बोले- ड्रोन ऑपरेटर नहीं, स्काई वॉरियर्स कहिए.

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) रविवार सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में देश को संबोधित किया. ऑपरेशन सिंदूर, स्टार्ट-अप से लेकर वोकल फॉर लोकल के प्रभाव का उल्लेख किया तो तेलंगाना कि ‘स्काई वॉरियर्स’ के अद्भुत कौशल को सराहा.

PM Modi ने ड्रोन दीदी का किया जिक्र

उन्‍होंने कहा कि आज कई ऐसी महिलाएं हैं, जो खेतों के साथ ही, आसमान की ऊंचाइयों पर काम कर रही हैं. अब गांव की महिलाएं ड्रोन दीदी बनकर ड्रोन उड़ा रही हैं और उससे खेती में नई क्रांति ला रही हैं. उन्‍होंने अपने संबोधन में तेलंगाना राज्‍य की आत्‍मनिर्भर महिलाओं का जिक्र किया.

उन्‍होंने कहा, ” तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में, कुछ समय पहले तक जिन महिलाओं को दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था,आज वे ही महिलाएं ड्रोन से 50 एकड़ जमीन पर दवा के छिड़काव का काम पूरा कर रही हैं. सुबह तीन घंटे, शाम दो घंटे और काम निपट गया. धूप की तपन नहीं, जहर जैसे केमिकल्‍स का खतरा नहीं.

‘ड्रोन ऑपरेटर’ नहीं, ‘स्‍काई वॉरियर्स’- PM Modi

पीएम मोदी ने कहा गांववालों ने भी इस परिवर्तन को दिल से स्वीकार किया है. अब ये महिलाएं ‘ड्रोन ऑपरेटर’ नहीं, ‘स्‍काई वॉरियर्स’ के नाम से जानी जाती हैं. ये महिलाएं हमें बता रही हैं,बदलाव तब आता है जब तकनीक और संकल्प एक साथ चलते हैं.”

ऑपरेशन सिंदूर बदलते भारत की तस्वीर है

मन की बात के 122वें एपिसोड की शुरुआत पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र कर किया. उन्होंने कहा, ” ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है और इस तस्वीर ने पूरे देश को देश-भक्ति के भावों से भर दिया है, तिरंगे में रंग दिया है.”

यह भी पढ़ें- जापान को पछाड़कर भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश, नीति आयोग ने कहा- अगले तीन सालो में…

पीएम मोदी ने भारतीय सेना के पराक्रम की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा, “भारत की सेना ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन सिंदूर ने देश को देशभक्ति की भावना से भर दिया है. देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital