देश

Shocking: 100 की रफ्तार से चल रही थी ट्रेन, अचानक शीशा तोड़कर शख्स की गर्दन के पार हुआ सरिया, मौके पर ही मौत

Neelachal Express train: राजधानी दिल्ली से कानपुर जा रही नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन के जनरल डिब्बे में बैठे शख्स के गले के अंदर से अचानक एक लोहे का सरिया आर-पार हो गया. इसके बाद ट्रेन के डिब्बे में सवार लोगों में दहशत फैल गई. सरिया आर-पार होने के वजह से शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. ये घटना प्रयागराज के नजदीक दांवर-सोमना के पास हुई. इस घटना के बाद रेलवे की तरफ से जांच के आदेश दे लिए गए है. घटना इतनी जल्दी हुई कि किसी को थोड़ी देर तक कुछ समझ ही नहीं आया, कि हुआ किया है.

सुल्तानपुर जिले का रहने वाला है शख्स

जिस शख्स की मौत हुई को उत्तरप्रदेश की सुल्तानपुर जिले का रहना वाला है.  युवक का नाम हरिकेश दुबे बताया जा रहा है और 12876 नीलांचल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था. ट्रेन अपनी रफ्तार से अगले स्टेशन के लिए चल रही थी. लेकिन ट्रेन में बैठे उस शख्स की सुबह उसके ऊपर काल बनके आई. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय 8 बजकर 45 मिनट हुआ था. युवक शांति से बैठा हुआ था कि अचानक एक सरिया खिड़की का शीशा तोड़कर सीधे शख्स के गले के आर-पार निकल गया और युवक की वहीं पर मौत हो गई. बताया जा रहा कि उस ट्रेन की स्पीड करीब 100 के आसपास थी.

ये भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: आफताब के पोस्ट नार्कों में नहीं मिली पुख्ता जानकारी, ‘ब्रेन मैपिंग’ से बाहर आ सकता है सच!

घटनास्थल पर हो रहा था निर्माण कार्य

रेलवे के अनुसार, घटनास्थल पर रेलवे के स्तर से निर्माण कार्य हो रहा था और वहीं से लोहे का सरिया ट्रेन के अंदर आ घुसा था. इसके बाद ट्रेन को अलीगढ़ जंक्शन पर 09.23 बजे रोका गया. हरिकेश दुबे के शव को जीआरपी/एएलजेएन को सौंप दिया गया है. मामले की आरपीएफ और जीआरपी दोनों की तरफ से जांच की जा रही है. इस घटना के बाद युवक के परिजनों की अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. सभी ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि अचानक से ट्रेन में सरिया कहां से आ गई युवक की गर्दन के पार हो गई.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

4 minutes ago

विराट कोहली का फूटा गुस्सा! 5 करोड़ रुपये वाले आरोपों पर आया बयान, फलाहारी महाराज के दावे को बताया पूरी तरह झूठा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने को…

13 minutes ago

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

32 minutes ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

48 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

53 minutes ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

54 minutes ago