मनोरंजन

Bipasha Basu ने शेयर की अपनी नन्ही परी की क्यूट तस्वीर, मां का अंगूठा थामे नजर आई लाडली

Bipasha Basu :  बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु हाल ही में मां बनी हैं. फिलहाल बिपाशा और उनके पति करण पैरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं. इन सबके बीच बंगाली ब्यूटी ने अपनी नन्ही परी की एक नई तस्वीर शेयर की है. जिसमें वह अपनी लाडली देवी बसु सिंह ग्रोवर के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं. वहीं फैंस बेटी के साथ एक्ट्रेस की तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

तस्वीर में बिपाशा और देवी का चेहरा नहीं आ रहा नजर
बता दें कि बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक जूम-इन तस्वीर पोस्ट की है जिसमें बिस्तर पर लेटी हुई उनकी नन्ही परी ने उनका अंगूठा पकड़ा हुआ है. तस्वीर में न तो बिपाशा और न ही देवी का चेहरा नजर आ रहा है. फोटो में देवी ने नेवी ब्लू आउटफिट पहना हुआ है, जबकि बिपाशा ने प्रिंटेड ग्रीन ड्रेस कैरी की है. हालांकि बिपाशा ने तस्वीर को कैप्शन नहीं दिया, लेकिन उन्होंने करण को इसे टैग किया. उन्होंने मां-बेटी की फोटो में यू आर माई सनशाइन गाना भी बैकग्राउंड में एड किया है.

ये भी पढ़ें- Movies Releasing in December: 2022 के आखिरी महीने में धमाके के लिए तैयार हैं ये 9 फिल्में, देखें लिस्ट

बिपाशा ने करण के साथ भी तस्वीर की थी शेयर
इससे पहले बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और करण की एक फोटो पोस्ट की थी. फोटो में दोनों एक-दूसरे के सामने मुस्कुराते हुए और एक दूसरे की नोज से नोज टच करते हुए नजर आ रहे हैं. बिपाशा ने पीच कलर की ड्रेस पहनी हुई थी जबकि करण ने व्हाइट कलर की ड्रेस कैरी की थी. इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया था, “हमेशा मेरा नंबर 1, माई पर्सन”.

बिपाशा ने 12 नवंबर को बेटी को दिया था जन्म
बिपाशा और करण ने 12 नवंबर को अपनी शादी के छह साल बाद अपने पहले बच्चे का वेलकम किया . इंस्टाग्राम पर बिपाशा ने एक पोस्ट शेयर की थी और अपनी बेटी के नाम की अनाउंसमेंट की थी. तस्वीर में लिखा है, “12.11.2022. देवी बसु सिंह ग्रोवर. हमारे प्यार और मां के ब्लेशिंग की फिजिकल मेनिफेस्टेशन अब यहां है और वह दिव्य हैं.” बिपाशा और करण ने 16 अगस्त को ऑफिशियल तौर पर घोषणा की थी कि उनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

1 minute ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

17 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

23 minutes ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

24 minutes ago

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

44 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

50 minutes ago