भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय और पीएम मोदी
PM Narendra Modi: दिल्ली में बीजेपी दफ्तर में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. इस दौरान पीएम मोदी ने देश के दिग्गज पत्रकारों से मुलाकात की थी और दीवाली एवं छठ पर्व की शुभकामनाएं दी थीं. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय ने भी शिरकत की थी. अपने स्पेशल टीवी शो के दौरान उपेन्द्र राय ने पीएम मोदी और पत्रकारों की बातचीत का जिक्र किया. साथ ही उन्होंने एक महिला से मोदी सरकार को लेकर हुई बातचीत के बारे में बताया.
भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने बताया कि वह पिछले साल गांव गए थे. उन्होंने बताया कि हमारे गांव में जो बारिन हैं वो हमारे घर आती हैं. या कभी-कभी मैं उनसे मिलने के लिए चला जाता हूं. उनसे मैंने ऐसी ही पूछा कि क्या हाल है, सरकार के बारे में आपको क्या लगता है? मोदी सरकार के बारे में आप क्या सोचती हैं? उन्होंने कहा, ‘ऐ बाबू, सरकार क्या होता है ये हमें मोदी से पहले नहीं पता था. इससे पहले हम नहीं जानते थे कि सरकार वरकार क्या होती है.’
भारत एक्सप्रेस के सीएमडी ने कहा, “मैंने उनसे पूछा कि सरकार ने ऐसा क्या कर दिया? उन्होंने बताया कि मोदी जी ने उनको इतना तेल, अनाज, चावल सब दे दिया है कि जितना घर के सदस्यों को मिलता है उसमें से भी कुछ हिस्सा बचाकर हम बाजार में बेच देते हैं. हमें खाने-पीने से ज्यादा मिलता है, इससे हमारी आमदनी भी बढ़ती है. इसके अलावा जो त्योहारों पर हमारे यहां तेल, चावल अनाज की कमी रहती हैं, वो पूरी हो गई है. इसके बाद से हमारे घर में सही गुजारा हो रहा है.”
उपेन्द्र राय बताते हैं कि उस बरिन की बात सुनकर मैं समझ गया कि पीएम मोदी ने जो लोगों के पेट की आग है, उनकी जो भूख है उसे पहचान लिया है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…