कपिल देव (सोर्स- सोशल मीडिया)
World Cup 2023 Final: वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला देखने के लिए पूर्व क्रिकेटर कपिल देव नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद नहीं पहुंचे. भारतीय क्रिकेट टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाले दिग्गज कपिल देव ने कहा कि उन्हें मैच देखने के लिए नहीं बुलाया गया. टीम इंडिया तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने से बस एक कदम दूर है. चैंपियन बनने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया को मात देनी होगी.
जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने सभी पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों को इनिंग ब्रेक के दौरान सम्मानित करने की योजना बनाई है, ऐसे में पूर्व दिग्गज कपिल देव के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नहीं पहुंचने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. पूर्व विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने कहा कि वह चाहते थे कि 1987 की पूरी टीम वहां हो, लेकिन कई बार लोग अधिक व्यस्त होते हैं और वे भूल जाते हैं.
कपिल देव से जब पूछा गया कि वह भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मुकाबला देखने के लिए क्यों नहीं पहुंचे तो कपिल देव ने कहा कि, ‘मुझे नहीं बुलाया गया, इसलिए मैं नहीं गया. मैं चाहता था कि 1983 की पूरी टीम मेरे साथ रहे, लेकिन मुझे लगता है कि यह बड़ा आयोजन है. लोग अपनी जिम्मेदारियां संभालने में इतने व्यस्त है कि कभी-कभी वह भूल जाते हैं.’
ये भी पढ़ें- World Cup 2023 के Final मुकाबले में बड़ी चूक, मैच के दौरान मैदान में घुसा फिलिस्तीन समर्थक
बता दें कि 25 जून, 1983 को कपिल देव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार विश्व विजेता बनी थी. ये मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान में खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन शुरुआत की लेकिन कैरेबियाई गेंदबाजों ने भारत को 183 रन पर रोक दिया. 184 रनो के टारगेट का पीछा करने के लिए वेस्टइंडीज की टीम उतरी लेकिन संघर्ष करते हुए 43 रन पहले ही ऑल आउट हो गई थी. भारत ने इस मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. पहली बार भारत विश्व कप जीता था.
Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…
Dhule Dog Poisoning Case: महाराष्ट्र के धुले जिले के वाडीभोकर रोड स्थित सुशांत कॉलोनी इलाके…
यूपी में SIR के तहत 2 करोड़ नाम कटने और फाइनल लिस्ट आने के बाद…
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…
प्रयागराज में यूपीपीएससी के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के सेवारत न्यायमूर्ति विक्रम नाथ…
राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके…