देश

“मंत्री गोपाल भार्गव के गुंडो ने हमला कराया, अगर मेरी हत्या हुई तो…,” FB पर लाइव आकर कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाए आरोप

MP Elections: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान खत्म हो चुका है. लेकिन विवादों के थमने का सिलसिला अभी तक थमा नहीं है. मतदान के दिन भी कई जगहों पर लड़ाई-झगड़े की खबरें सामने आई थीं. वहीं अब शनिवार को भी दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया. जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र में गढ़ाकोटा के गुंजोरा चौराहे पर जमकर हंगामा हुआ. इसके बाद कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योति पटेल ने बीजेपी के प्रत्याशी पर हमले का आरोप लगाया है.

विवाद की इस घटना में एक कांग्रेस का समर्थक भी घायल हो गया. जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके में आवाजाही पर रोक लगा दी.

हमारे कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट

इस पूरी घटना पर कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल ने फेसबुक पर लाइव आकर बीजेपी प्रत्याशी मंत्री गोपाल भार्गव और उनके बेटे अभिषेक भार्गव हमला करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों ने हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और गोलियां चलाईं. इतना ही नहीं उन्होंने आगे खुद की हत्या की आशंका भी जताई है.

बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल गुंजोरा चौराहे पर अपने किसी जानकार से मिलने के लिए पहुंची थीं. इसकी खबर बीजेपी प्रत्याशी गोपाल भार्गव को लग गई. इसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए. तब यहां बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. जमकर पथराव हुआ, वाहनों में तोड़फोड़ की गई और इसमें कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया.

फेसबुक पर लाइव आकर लगाए आरोप

ज्याति पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि यह हमला गोपाल भार्गव के गुड़ों ने किया है. उन्होंने यह भी कहा कि मुझे भी मारने की कोशिश की जा सकती है. अगर मुझे कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी गोपाल भार्गव, श्री राम भार्गव और अभिषेक भार्गव की होगी. कांग्रेस प्रत्याशी ने इस हमले की शिकायत पुलिस में दर्ज कर दी है. इसके साथ बीजेपी ने पुलिस में अपनी शिकायत दी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

9 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

50 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago