देश

GST दरों में कटौती से उद्योगों में खुशी की लहर, उपभोक्ताओं को राहत की उम्मीद

GST परिषद द्वारा हाल ही में की गई कर दरों में कटौती को उद्योग जगत ने दिवाली से पहले का बड़ा तोहफा बताया है. इस फैसले से न केवल घरेलू मांग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती भी मिलेगी.

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा,

“हम अब सुधारों की दौड़ में शामिल हो चुके हैं. तेज़ और व्यापक सुधार ही उपभोग और निवेश को बढ़ावा देंगे, जिससे भारत की वैश्विक भूमिका और मजबूत होगी.”

TVS मोटर के चेयरमैन सुधर्शन वेणु ने कहा कि दोपहिया वाहनों पर GST में कटौती से उपभोग में तेज़ी आएगी और अपग्रेड करना आसान होगा. वहीं Hyundai Motor India के एमडी उनसू किम ने बताया कि उनकी ICE कारों का 60% हिस्सा अब 18% टैक्स स्लैब में आएगा, जिससे ग्राहकों को सीधा लाभ मिलेगा.

Colgate-Palmolive की CEO प्रभा नरसिम्हन ने ओरल केयर उत्पादों पर GST को 18% से घटाकर 5% करने को उपभोक्ता विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया. Panasonic के चेयरमैन मनीष शर्मा ने कहा कि अब ऊर्जा-कुशल और स्मार्ट अप्लायंसेज़ आम घरों की पहुंच में होंगे.

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी राहत देखने को मिली है. Mankind Pharma के CEO शीतल अरोड़ा ने कहा कि दुर्लभ बीमारियों और कैंसर की दवाओं पर GST हटाना एक संरचनात्मक बदलाव है, जिससे इलाज सस्ता और सुलभ होगा.

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) को सरल बनाया जाएगा, जिससे वितरकों को टैक्स भुगतान में आसानी होगी.

इसे भी पढ़ें-GST में ऐतिहासिक कटौती, उद्योग जगत ने बताया ‘बड़ा दिवाली गिफ्ट’, आम जनता को राहत और अर्थव्यवस्था को रफ्तार

उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि इन सुधारों से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उपभोग बढ़ेगा, जिससे उत्पादन, रोजगार और निवेश को नई गति मिलेगी. कुल मिलाकर, GST में यह बदलाव भारत की विकास यात्रा को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

6 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

6 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

7 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

7 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

7 hours ago