भारत सरकार ने 2017 के बाद सबसे बड़ा GST सुधार करते हुए सैकड़ों उपभोक्ता वस्तुओं पर टैक्स दरों में भारी कटौती की है. अब साबुन से लेकर छोटी कारों तक पर टैक्स कम हो गया है. पहले चार टैक्स स्लैब थे, जिन्हें घटाकर अब सिर्फ दो 5% और 18% कर दिया गया है. ज़रूरी चीज़ें 5% स्लैब में आ गई हैं, जबकि गैर-ज़रूरी चीज़ें 18% में आ गई हैं. वहीं तंबाकू, सिगरेट और लग्ज़री आइटम्स पर अब 40% का विशेष टैक्स लगेगा.
Edelweiss AMC की CEO राधिका गुप्ता ने क्या कहा?
इस फैसले पर उद्योग जगत ने खुलकर स्वागत किया है. Edelweiss AMC की CEO राधिका गुप्ता ने इसे ‘बहुत ही प्रगतिशील कदम’ बताया जो मांग और भरोसे को बढ़ाएगा.
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने क्या कहा
वहीं महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा,
“हमने अब इस लड़ाई में कदम रख दिया है. ज़्यादा और तेज़ सुधार ही निवेश और खपत को बढ़ाएंगे.”
RPG ग्रुप के हर्ष गोयनका ने क्या कहा?
RPG ग्रुप के हर्ष गोयनका ने इसे ‘हर भारतीय के लिए बड़ा दिवाली गिफ्ट’ कहा. उन्होंने बताया कि रोज़मर्रा की चीज़ों, हेल्थकेयर, एजुकेशन और खेती से जुड़ी वस्तुओं पर टैक्स घटाया गया है, जिससे आम आदमी को राहत मिलेगी.
FADA के अध्यक्ष सीएस विग्नेश्वर ने क्या कहा?
ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी इस सुधार की खूब तारीफ हो रही है. FADA के अध्यक्ष सीएस विग्नेश्वर ने इसे ‘ऐतिहासिक पल’ बताया, जिससे गाड़ियों की कीमतें कम होंगी और आम लोगों के लिए उन्हें खरीदना आसान होगा. Hyundai और Mahindra जैसे बड़े ब्रांड्स ने भी इसे Make in India और Viksit Bharat के विज़न से जोड़ते हुए सराहा.
CEAT के CEO अर्नब बनर्जी ने क्या कहा?
CEAT के CEO अर्नब बनर्जी ने बताया कि अब ट्रैक्टर और कमर्शियल व्हीकल्स के टायर्स पर टैक्स घटाकर 5% कर दिया गया है, जिससे किसानों को सीधा फायदा मिलेगा.
Tata Motors के MD शैलेश चंद्रा ने क्या कहा?
Tata Motors के MD शैलेश चंद्रा ने कहा कि एंट्री-लेवल गाड़ियों पर टैक्स कटौती से पहली बार गाड़ी खरीदने वालों को राहत मिलेगी.
हेल्थ सेक्टर में भी इस सुधार को सराहा
हेल्थ सेक्टर में भी इस सुधार को सराहा गया है. HDFC Ergo के CFO समीर शाह ने बताया कि अब व्यक्तिगत हेल्थ इंश्योरेंस पर GST नहीं लगेगा, जिससे प्रीमियम कम हो सकते हैं. Mankind Pharma के CEO शीतल अरोड़ा ने कहा कि सरकार ने दुर्लभ बीमारियों और कैंसर की दवाओं पर टैक्स हटाकर हेल्थकेयर को सस्ता और सुलभ बना दिया है.
FMCG कंपनियों का क्या कहना है?
FMCG कंपनियों जैसे Patanjali Foods ने कहा कि वो गी, साबुन, बिस्किट, नूडल्स, शहद और च्यवनप्राश जैसी चीज़ों पर टैक्स कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाएंगे. Flipkart ने भी कहा कि छोटे विक्रेताओं, किसानों और कारीगरों को अब ई-कॉमर्स से जुड़ना आसान होगा.
Cement सेक्टर के दिग्गजों का ने क्या कहा?
Cement सेक्टर में Shree Cement के MD नीरज अखौरी ने बताया कि अब GST 18% होने से इन्फ्रास्ट्रक्चर और हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा मिलेगा. वहीं Waaree Energies के CEO अमित पैठनकर ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स की लागत घटेगी और निवेशकों को भरोसा मिलेगा.
इसे भी पढ़ें-GST में बड़ी राहत, Reliance Retail ने कहा- हर ग्राहक को मिलेगा पूरा फायदा
कुल मिलाकर, इस GST सुधार को उद्योग जगत ने एक सकारात्मक और दूरगामी कदम बताया है. इससे न सिर्फ आम जनता को राहत मिलेगी, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार मिलेगी. त्योहारों के मौसम में ये फैसला एक बड़ा बूस्टर साबित हो सकता है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


