Real Money Gaming Apps: ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया में बड़ा झटका लगा है. संसद में Promotion and Regulation of Online Gaming Bill, 2025 पास होते ही Dream11, MPL, Zupee और PokerBaazi जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स ने अपने पैसे वाले गेम्स बंद कर दिए हैं. अब सवाल उठता है कि जिन यूजर्स ने इन ऐप्स में पैसे लगाए थे, उनका क्या होगा? चलिए हम आपको विस्तार से बताते हैं इसके बारे में.
सबसे पहले राहत की बात ये है कि सभी कंपनियों ने साफ किया है कि यूजर्स के पैसे सुरक्षित हैं और उन्हें वापस लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी.
– MPL ने कहा है कि अब कोई नया डिपॉज़िट नहीं लिया जाएगा, लेकिन यूजर्स अपने वॉलेट से पैसे आसानी से निकाल सकते हैं.
– Zupee ने भी अपने पेड गेम्स बंद कर दिए हैं, लेकिन Ludo Supreme, Snakes & Ladders जैसे फ्री गेम्स चालू रहेंगे. साथ ही, वॉलेट बैलेंस निकालने की सुविधा जारी रहेगी.
– Dream11 ने अपने फैंटेसी स्पोर्ट्स बंद कर दिए हैं और कंपनी ने कर्मचारियों को ट्रांजिशन प्लान भी बताया है. यूजर्स को अपने अकाउंट से पैसे निकालने की पूरी सुविधा दी जा रही है.
– PokerBaazi ने भी भारी मन से अपने रियल मनी गेम्स बंद किए हैं और भरोसा दिलाया है कि सभी फंड्स सुरक्षित हैं और निकासी जारी रहेगी.
इस नए कानून के तहत अब भारत में कोई भी ऑनलाइन गेम जिसमें पैसे लगाए जाते हैं, पूरी तरह से बैन हो गया है. हालांकि, eSports और सोशल गेमिंग को बढ़ावा देने की बात भी की गई है. तो अगर आपने इन ऐप्स में पैसे लगाए हैं, तो घबराइए मत कंपनियां आपके पैसे लौटाने के लिए तैयार हैं. बस ऐप खोलिए, वॉलेट चेक कीजिए और अपना बैलेंस निकाल लीजिए.
इन 10 ऐप्स पर पड़ेगा असर
सरकार के इस कदम से भारत की इन टॉप 10 ऐप्स पर असर पड़ेगा. इनमे Dream 11, Games 24X7, MPL, Gameskraft, WinZO, Zupee, Junglee Games, Head Digital Works और Pokerbaazi शामिल हैं. ये तमाम प्लेटफॉर्म्स देश में Real Money Gaming कराते रहे हैं. Online Gaming Bill पास होने के बाद अब ये सट्टा और जुआ नहीं करा पाएंगे.
इन गेमिंग ऐप्स पर सबसे ज्यादा असर सिर्फ Real Money Gaming पर पड़ा है. Zupee ने अपने सारे Real Money गेम्स बंद कर दिए है लेकिन उसने Ludo Turbo, Ludo Supreme और Trump Card Mania जैसे फ्री टु प्ले गेम्स को जारी रखा है. इतना ही नहीं Dream 11, PokerBazzi ने भी फैंटसी गेम्स बंद कर दिए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…