करोड़ों जीतने का सपना रहेगा अधूरा! Dream11, MPL समेत 10 ऐप्स पर ताला; आपके पैसे का क्या होगा?
Real Money Gaming ऐप्स ने अपने प्लेटफॉर्म से सट्टा और जुआ की कैटिगरी वाले गेम्स बंद करने का ऐलान किया है. जिसमें Dream11, MPL समेत 10 ऐप्स शामिल है. तो चलिए जानते हैं आपके पैसे का क्या होगा?
गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने वाला नया विधेयक संसद से पारित
भारत सरकार ने हाल ही में संसद के दोनों सदनों से गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स से जुड़े नए विधेयक को पारित किया. यह कानून ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेमिंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ ऑनलाइन मनी गेम्स के समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों से सुरक्षा प्रदान करेगा.





