लीगल

बिहार एसआईआर मामला: सुप्रीम कोर्ट 8 सितंबर को करेगा सुनवाई

बिहार एसआईआर मामले में दायर विभिन्न याचिकाओं पर  सुप्रीम कोर्ट 8 सितंबर को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने बिहार सीईओ को आदेश दिया है कि वो राजनीतिक दलों के अध्यक्ष और महासचिवों को नोटिस जारी करें कि वो इस मसले पर अदालत के आदेश पर स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करें. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई कर रही है. कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई में 12 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि को कोर्ट में मौजूद रहने को कहा है. सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग की ओर से पेश वरिष्ठ वकील राकेश द्विवेदी ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद हलफनामा दाखिल कर कहा है कि लगभग 65 लाख छुटे हुए लोगों की सूचि बुधवार को प्रकाशित कर दी गई है.

बिहार के सभी 38 जिला निर्वाचन अधिकारियों की वेबसाइट पर विवरण प्रकाशित कर दिया गया है. ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम शामिल न होने का कारण भी प्रकाशित कर दिए गए हैं. जिनमें मृत्यु, निवास स्थान में बदलाव, या डुप्लिकेट एंट्री शामिल है. चुनाव आयोग के वकील ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी गई है. यह भी बताया गया है कि 65 लाख लोग डिजिटल रूप से संपर्क कर सकते हैं और आधार कार्ड जमा करा सकते हैं.

जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा कि कितनी राजनीतिक पार्टियों ने शिकायत दर्ज कराई है. इसपर आयोग के वकील ने कहा कि सांसदों ने शिकायत दर्ज कराई है पार्टियों ने नही. कोर्ट ने कहा कि हम आश्चर्यचकित हैं कि 1.6 लाख बीएलए राजनीतिक दलों के हैं और उनकी तरफ से आपत्तियां सामने नही आ रही है वे आपत्तियां और दावे करें. हरेक वोटर का अधिकार है कि वो।मतदाता बनने का आवेदन करें और आपत्तियां भी दर्ज कराए. इन वोटरों की सहायता 12 राजनीतिक दलों द्वारा किया जाना चाहिए.

प्रशांत भूषण ने आयोग पर लगाया गंभीर आरोप

सुनवाई के दौरान एडीआर की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि समस्या यह है कि आयोग पुराने वोटर जिनको हटाया गया है, उनसे फॉर्म 6 भरवा रहा है. आधार के साथ स्पष्टीकरण ले रहा है. जबकि फॉर्म 6 सिर्फ नए वोटर जोड़ने के लिए है और फॉर्म 8 पुराने के लिए हैं. जिसका चुनाव आयोग के वकील के खंडन करते हुए कहा कि भूषण गलतबयनबाजी कर रहे है. आयोग के वकील ने कोर्ट से इंतजार करने को कहा. उन्होंने कहा कि कोर्ट आयोग को काम करने दे. इन बोगस स्टोरी पर विश्वास न करें.

याचिकाकर्ता के वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि यह समस्या 65 लाख लोगों से परे है. उन्होंने कहा कि पत्रकार कह रहे है किलोगों ने बताया है कि चुनाव आयोग आधार के अलावे अन्य दस्तावेजों पर जोर दे रहे है. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हमें तो बस राजनीतिक दलों की निष्क्रियता पर आश्चर्य है. बीएलए नियुक्त करने के बाद वे क्या कर रहे है. इसपर चुनाव आयोग ने कहा कि इसे चुनाव आयोग पर छोड़ दीजिए, हम कर रहे हैं. कोर्ट ने कहा कि हम आश्चर्यचकित हैं, राजनीतिक दल द्वारा सहयोग न करने को लेकर. कोर्ट ने कहा कि पूरी प्रक्रिया वोटर फ्रेंडली है और हम देख रहे हैं कि क्या हो रहा है. चुनाव आयोग ने कहा कि एडीआर समेत कोई भी राजनीतिक दल आगे नहीं आ रहा और यहां पर बिना किसी आधार के आरोप लगा रहे है.

इसपर राजनीतिक दल के वकील ने कहा कि वेबसाइट पर यह स्पष्ट होना चाहिए कि किसने कौन सा दस्तावेज दिया और अगर उसे रिजेक्ट किया गया तो क्यों किया गया. यह शामिल होना चाहिए.


ये भी पढ़े: दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में रखने के आदेश संशोधन, कोर्ट ने सभी राज्यों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब


भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

20 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

25 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

40 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago