देश

स्पाइसजेट बम धमकी: ब्रिटिश एयरवेज के ट्रेनी टिकटिंग एजेंट ने दोस्तों की ‘गर्लफ्रेंड्स’ की रवानगी टालने के लिए किया फोन

Delhi: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट के कॉल सेंटर में बम की झूठी कॉल करने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. गुरुवार शाम विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद आईजीआई हवाई अड्डे पर पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को खाली कराके तलाशी ली गई थी. हालांकि, कुछ नहीं मिला था. आरोपी की पहचान द्वारका निवासी अभिनव प्रकाश के रूप में हुई है. प्रकाश बीते सात महीनों से डीएलएफ कुतुब प्लाजा गुरुग्राम में ब्रिटिश एयरवेज के ट्रेनी टिकटिंग एजेंट के रूप में काम कर रहा था. उसने कथित तौर पर उसने अपने दोस्तों की प्रेमिकाओं के प्रस्थान में देरी करने के लिए फर्जी कॉल किया था. पुलिस ने बताया कि फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रायस किए जा रहे हैं. पुलिस की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है.

आईजीआई के पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने कहा कि गुरुवार शाम को आईजीआई हवाई अड्डे के स्पाइसजेट कॉल सेंटर में रात साढ़े नौ बजे पुणे के लिए उड़ान भरने वाले एक विमान में बम रखे जाने की सूचना मिली थी. आईजीआई पुलिस स्टेशन के साथ ही सीआईएसएफ कंट्रोल रूम को तुरंत अलर्ट किया गया. कॉल की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, सीआईएसएफ के जवान तुरंत कार्रवाई में जुट गए. स्पाइसजेट की फ्लाइट में 182 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, जिन्हें तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया.

एक अधिकारी ने कहा कि सभी यात्रियों और उनके सामान की सीआईएसएफ द्वारा पूरी तरह से जांच की गई. विमान की भी पूरी तरह से जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या सामान नहीं मिला. फ्लाइट को सुरक्षित करने और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने स्पाइसजेट के अधिकारियों से पूछताछ की.


जांच के दौरान, पुलिस ने तकनीकी निगरानी के माध्यम से उस नंबर के मिलक की जांच की, जिससे फर्जी कॉल की शुरुआत हुई थी. यह नंबर अभिनव प्रकाश के नाम पर पंजीकृत था, जिसे उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसके बचपन के दोस्त राकेश और कुणाल सहरावत हाल ही में मनाली रोड ट्रिप पर गए थे जहां उनकी दो लड़कियों से दोस्ती हो गई. दोनों लड़कियां उसी स्पाइसजेट की फ्लाइट से पुणे जा रही थीं.

ये भी पढ़ें: GO First एयर के बाद अब Indigo की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़, पायलट से भी हाथापाई, नशे में थे आरोपी

डीसीपी ने कहा कि प्रकाश के दोस्तों ने उसे बताया कि वे लड़कियों के साथ कुछ और समय बिताना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने दिल्ली से उनके प्रस्थान में देरी की योजाना के लिए उसे उकसाया. तीनों ने एक नकली बम बनाने की एक योजना तैयार की. दोस्तों के कहने पर प्रकाश ने स्पाइसजेट के कॉल सेंटर पर उड़ान रद्द करने के एक मकसद के साथ बम होने की झूठी कॉल की. प्रकाश ने फोन कर कहा कि फ्लाइट में बम है, और जब स्पाइसजेट के अधिकारियों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने उनकी कॉल का जवाब नहीं दिया.

डीसीपी ने कहा, आरोपियों ने विमान में सावर उन लड़कियों से भी संपर्क किया. उन्होंने अपने इस कृत्य को अंजाम देने का जश्न भी मनाया. अधिकारी ने कहा, जब कुणाल और राकेश को पता चला कि प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है, तो वह फरार हो गए. उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

11 minutes ago

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

28 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

45 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

1 hour ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

1 hour ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

1 hour ago