देश

महाशिवरात्रि महोत्सव के मौके पर सोमनाथ मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, भारी संख्या में पुलिस बल किए गए तैनात

सोमनाथ में महाशिवरात्रि का भव्य उत्सव मनाया जा रहा है, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम सोमनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा है.महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया है. सुबह से ही रुद्राभिषेक, महाअभिषेक और रात्रि जागरण जैसे धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं. मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया. प्रशासन के अनुसार इस बार लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

देशभर से श्रद्धालु पहुंचे सोमनाथ

देशभर से श्रद्धालु इस पवित्र अवसर पर सोमनाथ पहुंचे हैं. भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और भांग अर्पित कर भगवान शिव की पूजा की. कई भक्तों ने रात्रि जागरण कर शिव आराधना की. मध्य प्रदेश से आए एक श्रद्धालु राकेश तिवारी ने कहा कि सोमनाथ आकर महाशिवरात्रि मनाने का अनुभव अविस्मरणीय है, ऐसा लगता है मानो स्वयं भोलेनाथ यहां विराजमान हैं. उत्तर प्रदेश से आई साधना मिश्रा ने बताया कि यहां आकर मन को शांति मिलती है और शिवरात्रि के दिन सोमनाथ के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है.

सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

मंदिर को इस अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया है. दीपों और फूलों से सुसज्जित सोमनाथ मंदिर की छटा निराली दिख रही है. प्रशासन ने दर्शनार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं. सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है. रात्रि में भव्य शिव बारात का आयोजन किया जाएगा और रात 12 बजे महाआरती होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी मुहूर्त में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था.

पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए की विशेष सुविधाएं

गुजरात पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की है. ठहरने और भोजन की उचित व्यवस्था के साथ-साथ यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष बस और ट्रेन सेवाएं भी चलाई गई हैं. सोमनाथ में महाशिवरात्रि का यह पर्व भक्तों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर है. भक्ति, आस्था और श्रद्धा के इस महासंगम में शामिल होकर हर कोई शिवमय हो उठा है.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

31 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

48 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

48 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

56 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago