देश

झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी सड़क हादसे में घायल, बेटा चला रहा था स्कॉर्पियो

Mahua Maji Accident: झारखंड से जेएमएम (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ माजी, उनके पुत्र सोमवित माजी, बहू कृति श्रीवास्तव माजी और ड्राइवर भूपेंद्र बास्के एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. यह हादसा झारखंड के लातेहार सदर थाना क्षेत्र में हुआ. सांसद प्रयागराज में कुंभ स्नान के बाद अपनी स्कॉर्पियो से रांची लौट रही थीं. सभी घायलों को इलाज के लिए रांची के ऑर्किड हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है. सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

बताया गया कि हादसा बुधवार को तड़के पौने चार बजे तब हुआ, जब गाड़ी चला रहे सांसद के पुत्र सोमवित माजी को झपकी आ गई और उन्होंने लातेहार में होटवाग नामक जगह पर एनएच-75 के पास खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी. सांसद ड्राइविंग सीट के ठीक पीछे बैठी थीं. डॉक्टरों के मुताबिक उनके बाएं हाथ की कलाई टूट गई है. छाती की हड्डियों में भी हल्का क्रैक आया है. सांसद के पुत्र सोमवित माजी ने बताया कि उन्हें हल्की चोट आई है और प्रारंभिक उपचार के बाद वे ठीक हैं.

हादसे की सूचना मिलते ही लातेहार जिला पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए उन्हें तत्काल लातेहार सदर हॉस्पिटल लाया गया. प्रारंभिक उपचार के बाद सभी को रांची रेफर कर दिया. सबसे ज्यादा चोट सांसद को आई है.

CM हेमंत सोरेन ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

सांसद के घायल होने की सूचना पर बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता, राज्य सरकार के मंत्री और कई अन्य लोग रांची ऑर्किड हॉस्पिटल पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. मरांडी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “झामुमो की वरिष्ठ नेत्री एवं राज्यसभा सांसद महुआ माजी जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना प्राप्त हुई. ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.”

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

2 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

11 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

17 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

1 hour ago