देश

“तीस हजारी कोर्ट ने 66 साल पुराने भूमि विवाद का किया निपटारा, मुकदमा खारिज”

तीस हजारी कोर्ट ने एक भूमि विवाद मुकदमे का 66 साल बाद निपटारा कर दिया है. इस मामले के मूल पक्षकारों की बहुत पहले ही मृत्यु हो चुकी है. अब एक स्थानीय अदालत ने कहा है कि यह मामला अपने वर्तमान स्वरूप में विचारणीय नहीं है.
तीस हजारी कोर्ट के दीवानी न्यायाधीश कपिल गुप्ता वर्ष 1959 के एक मामले पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें वादी मोहन लाल ने अदालत से अनुरोध किया था बिल्डर के खिलाफ अनिवार्य निषेधाज्ञा जारी की जाए.
क्योंकि वे उनकी सहमति के बिना उनकी भूमि पर अतिक्रमण करके कॉलोनी का निर्माण कर रहे हैं. न्यायाधीश ने कहा कि यह मुकदमा खारिज किए जाने योग्य है, क्योंकि वादी का दिल्ली के बसई दारापुर क्षेत्र में स्थित भूमि पर कब्जा नहीं था. वह केवल औपचारिक आदेश जारी करवाकर राहत मांग रहा था.

डेवलपर्स पर रोक लगाने की याचिका निर्थक

प्रतिवादी के अधिवक्ता अमित कुमार ने कहा था कि कॉलोनी का निर्माण पहले ही हो चुका है. इस वजह से डेवलपर्स पर रोक लगाने की याचिका निर्थक हो गई है. अदालत ने कहा कि उसे बताया गया है कि प्रतिवादी भूखंडों की बिक्री का व्यवसाय कर रहे है. वे खुद को नजफगढ रोड पर स्थित मानसरोवर गार्डन नामक कॉलोनी का मालिक बताते हैं.
याचिका में दावा किया गया है कि छोटे लाल और अन्य प्रतिवादियों ने वर्ष 1957 में नगर नियोजन योजना के तहत मानसरोवर गार्डन कॉलोनी की मंजूरी के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के समक्ष एक लेआउट योजना पेश की थी. उसमें मोहन लाल से संबंधित विवादित भूमि को उनकी सहमति के बिना शामिल कर दिया गया था.
अदालत ने कहा कि मामला मौजूदा स्वरूप में विचारणीय नहीं है’ क्योंकि इसमें कब्जा छुड़ाने की मांग नहीं की गई है. उसमें केवल रोक लगाने की मांग की गई है. उसने यह कहते हुए मुकदमा खारिज कर दिया कि वादी अपने दावों और आरोपों को साबित करने में विफल रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

29 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

38 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

40 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago