2 करोड़ जमा करें, पासपोर्ट सरेंडर करें… जानिए राजपाल यादव की मुश्किलों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
चेक बाउंस मामले में दोषी बॉलीवुड अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है.
चेक बाउंस के मामले में राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट का झटका, 4 फरवरी तक जेल में सरेंडर करने का आदेश
दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को 4 फरवरी तक सरेंडर करने का आदेश दिया है. अदालत ने उनके आदेश नहीं मानने और भुगतान में नाकामी को निंदनीय बताया है.
Karishma Kapoor के Ex-Husband Sanjay Kapur की 30 हजार करोड़ की जायदाद पर बवाल
दिल्ली हाई कोर्ट में मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर की वसीयत को लेकर बड़ा कानूनी विवाद खड़ा हो गया है. संजय कपूर के निधन के बाद परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर तनाव इतना बढ़ गया है कि मामला अब अदालत तक पहुंच चुका है.
Chhattisgarh के Jageshwar Prasad की ऐसी ईमानदारी 39 साल बाद मिला Justice
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहने वाले 83 वर्षीय जागेश्वर प्रसाद अवधिया की जिंदगी एक झूठे आरोप ने बदल दी. साल 1986 में लगे 100 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप ने उनकी नौकरी,परिवार और सम्मान सब छीन लिया. अब,39 साल बाद हाईकोर्ट ने उन्हें पूरी तरह बरी कर दिया है. लेकिन न्याय मिलने में हुई देरी ने उनके जीवन को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है.अवधिया इस केस से बरी होने के बाद अब सरकार से अपनी बकाया पेंशन और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं, ताकि अपने जीवन के बचे हुए दिन सुकून से गुजार सकें.
दिल्ली हाई कोर्ट ने AI सामग्री और फोटो दुरुपयोग पर जताई सख्ती, करण जौहर को मिला सहारा
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माता करण जौहर को बड़ी राहत का संकेत दिया है. जौहर ने अपनी पहचान के गलत इस्तेमाल और एआई सामग्री के दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की थी.
दिल्ली हाई कोर्ट से वैभव जैन को राहत, जमानत की शर्तों में मिला संशोधन
दिल्ली हाई कोर्ट ने वैभव जैन को दिल्ली-एनसीआर से बाहर जाने की अनुमति दी, लेकिन पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश दिया. ईडी ने सत्येंद्र जैन समेत कई लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था.
सुप्रीम कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर की जेल ट्रांसफर याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर की याचिका खारिज की, जिसमें मंडोली जेल से दूसरी जेल ट्रांसफर करने की मांग की गई थी. कोर्ट ने चंद्रशेखर के बार-बार याचिकाएं दायर करने पर आपत्ति जताई.
सुप्रीम कोर्ट से अब्दुल्ला आजम को राहत, छह महीने में मामले के निपटारे का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी नेता अब्दुल्ला आजम को राहत देते हुए सेंशन कोर्ट को छह महीने में मामले का निपटारा करने का आदेश दिया. यह मामला 2008 में सड़क जाम और पुलिस विवाद से जुड़ा हुआ है.
“तीस हजारी कोर्ट ने 66 साल पुराने भूमि विवाद का किया निपटारा, मुकदमा खारिज”
तीस हजारी कोर्ट ने 66 साल पुराने भूमि विवाद मुकदमे को खारिज कर दिया, जिसमें वादी ने बिल्डर के खिलाफ अदालत से आदेश जारी करने की मांग की थी. अदालत ने कहा कि इस मामले में कोई कब्जा छुड़ाने की मांग नहीं की गई थी और वादी अपने आरोपों को साबित करने में विफल रहे हैं.
पूर्व कांग्रेस विधायक जय किशन को कोर्ट ने निषेधाज्ञा और महामारी रोग अधिनियम के प्रावधानों के कथित उल्लंघन के मामले में सभी आरोपों से किया मुक्त
पूर्व कांग्रेस विधायक जय किशन को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, जहां उन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान विरोध प्रदर्शन में निषेधाज्ञा और महामारी रोग अधिनियम के उल्लंघन के सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया.





