देश

लड़ने से पहले हार गई TMC! फाल्टा में पीठ दिखाकर भागे जहांगीर खान; BJP के सामने अब कौन?

TMC Jahangir Khan Withdraws From Falta: पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में अभी-अभी एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसने राज्य के सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है. दक्षिण 24 परगना जिले की सबसे हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली फालटा विधानसभा सीट पर होने वाले पुनर्मतदान (Re-polling) से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने घुटने टेक दिए हैं. टीएमसी के दबंग प्रत्याशी जहांगीर खान ने ऐन वक्त पर चुनावी मैदान से अपने कदम पीछे खींचते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया है.

बंगाल की सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी के लिए यह दूसरा सबसे बड़ा और शर्मनाक झटका माना जा रहा है. चुनाव आयोग की कड़क घेराबंदी के बीच जहांगीर खान (TMC Jahangir Khan Falta) का इस तरह ‘रणछोड़’ बन जाना पूरी टीएमसी को कटघरे में खड़ा कर रहा है.

धमकी का खेल पड़ा उल्टा (Jahangir Khan withdraws nomination)

दरअसल, फालटा सीट पर हुए पिछले मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर वोटर्स को डराने-धमकाने और टीएमसी द्वारा धांधली करने की गंभीर शिकायतें मिली थीं. मामला जब दिल्ली में चुनाव आयोग के टेबल पर पहुंचा, तो आयोग ने कड़ा एक्शन लेते हुए वहां के चुनाव को ही रद्द कर दिया.

आयोग ने आदेश दिया कि आगामी 21 मई को फालटा में दोबारा वोट डाले जाएंगे और 24 मई को नतीजे आएंगे. लेकिन इस बार आयोग ने पूरे इलाके में केंद्रीय सुरक्षा बलों (पैरामिलिट्री फोर्स) की ऐसी कड़क घेराबंदी की कि टीएमसी का ‘धमकी तंत्र’ पूरी तरह फेल हो गया. राजनीतिक पंडितों का मानना है कि निष्पक्ष चुनाव की आहट पाते ही जहांगीर खान ने लड़ने से पहले ही हार मान ली.

ढीला पड़ा ‘पुष्पा’ का तेवर, उड़ी खिल्ली (Jahangir Khan TMC Defeat In Falta)

जहांगीर खान के मैदान छोड़ने पर स्थानीय जनता और सोशल मीडिया पर उनकी खूब किरकिरी हो रही है. चुनाव प्रचार के दौरान जहांगीर खान ने फिल्म ‘पुष्पा’ का मशहूर डायलॉग— “पुष्पा झुकेगा नहीं…” बोलते हुए रील्स बनाई थीं और विरोधियों को खुलेआम ललकारा था. लेकिन जैसे ही केंद्रीय बलों की तैनाती हुई, ‘पुष्पा’ का तेवर ऐसा ढीला पड़ा कि उन्होंने सीधे मैदान ही छोड़ दिया. लोग अब चुटकी ले रहे हैं कि जो नेता झुकने को तैयार नहीं था, वह तो सीधे पीठ दिखाकर भाग खड़ा हुआ.

ममता बनर्जी की विदाई (Jahangir Khan TMC Concedes Before Fight)

फालटा का यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब बंगाल में ममता बनर्जी का पूरा किला ढह चुका है. इस विधानसभा चुनाव में न सिर्फ ममता बनर्जी की सरकार चली गई, बल्कि खुद ममता और उनके 22 बड़े मंत्रियों को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. दूसरी तरफ, बीजेपी के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने इतिहास रचते हुए भवानीपुर सीट पर खुद ममता बनर्जी को धूल चटाई और दो-दो सीटों से चुनाव जीता. पार्टी ने उनके इसी ऐतिहासिक प्रदर्शन का इनाम देते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल का नया मुख्यमंत्री (CM) बनाया है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी, अफगानी और बांग्लादेशियों को नई शर्तों पर मिलेगी नागरिकता, जानें CAA आवेदन में क्या बदला?

अब BJP के सामने कौन?

टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान के मैदान से हटने के बाद अब फालटा का मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा हो चुका है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) यहां ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है. राजनीतिक गलियारों में अब सबसे बड़ा सवाल यही गूंज रहा है कि जब टीएमसी का मुख्य सिपहसालार ही मैदान छोड़कर भाग गया, तो अब फालटा में बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए सामने कौन बचेगा? 21 मई को होने वाला मतदान अब महज़ एक औपचारिकता बनकर रह गया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के केली कुंज में रोके गए दर्शन! जानिए भक्तों के लिए क्या-क्या बदला?

Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…

9 minutes ago

क्या है महानदी विवाद, जिसके लिए दो राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…

25 minutes ago

अभी तो तगड़ा बवाल काटेगा मॉनसून…! 22 राज्यों में चक्रवातीय तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…

40 minutes ago

आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’ लागू! दिल्ली के पेट्रोल पंप पर जाने से पहले जांच लें सर्टिफिकेट, वरना जेब ढीली होना तय

Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…

43 minutes ago

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

1 hour ago