कल्याण बनर्जी (ANI)
वक्फ बिल पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक संसदीय एनेक्सी में शुरू हुई. बैठक के दौरान हाथापाई होने के बाद इसे कुछ देर के लिए रोक दिया गया. घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने वहां रखी कांच की पानी की बोतल उठाकर मेज पर दे मारी और गलती से चोटिल हो गए. TMC सांसद कल्याण बनर्जी को उनके व्यवहार के लिए जेपीसी की बैठक से एक सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है. कहने का मतलब है कि वह जेपीसी की अगली बैठक में शामिल नहीं हो सकते हैं. जेपीसी की बैठक में 9-7 वोट के अंतर से यह फैसला किया गया है.
‘वक्फ (संशोधन) विधेयक-2024’ पर जेपीसी की बैठक में विचार-विमर्श के दौरान मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने हंगामे के माहौल के बीच कांच की बोतल फोड़ दी. सूत्रों के मुताबिक, जेपीसी की बैठक के दौरान जब जस्टिस इन रियल्टी, कटक और पंचसखा बानी प्रचार मंडली, कटक के प्रतिनिधि अपनी बात रख रहे थे, उस समय बैठक में जोरदार हंगामा खड़ा हो गया.
दरअसल, बिना बारी के ही टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी कई बार अपनी बात रख चुके थे. लेकिन, जब उन्होंने एक बार फिर से बोलने का प्रयास किया तो भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने उस पर विरोध जताया. इसे लेकर दोनों के बीच तीखी और जोरदार बहस हुई.
सूत्रों के मुताबिक, बहस के दौरान ही कल्याण बनर्जी ने टेबल पर रखी कांच की पानी की बोतल को टेबल पर पटक कर फोड़ दिया. इससे कल्याण बनर्जी को चोट भी लग गई. इसके बाद उन्होंने बोतल के टूटे हुए हिस्सों को चेयरमैन की तरफ उछाल दिया. इस घटना के बाद तुरंत ही जेपीसी की बैठक को स्थगित कर दिया गया. इस घटना को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद दोनों ही एक-दूसरे पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगा रहे हैं.
(समाचार एजेंसी IANS के अनपुट के साथ)
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI 2nd T20: रांची के दूसरे T20 में भारत ने 249 रन बनाए,…
Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी…
सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक कथा अच्छोदा और पितर अमावसु से जुड़ी है. मत्स्य पुराण में…
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…