कजान में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को रूसी शहर कजान पहुंचे. यहां एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री मोदी के कजान के होटल कॉर्स्टन पहुंचने पर रूसी समुदाय के कलाकारों ने उनके स्वागत में नृत्य की प्रस्तुति दी. इसी बीच रूस से एक खास वीडियो सामने आया है, जहां पीएम मोदी का रूसी समुदाय के लोगों ने कृष्ण भजन से ग्रैंड वेलकम किया.
इसका वीडियो सामने आया है, 44 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी के सामने रूसी लोग हाथ जोड़कर कृष्ण भजन गा रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी भी हाथ जोड़कर उनका कृष्ण भजन बड़े ध्यान से सुनते हैं.
PM Modi का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब पीएम मोदी का विदेशी धरती पर अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया हो. प्रधानमंत्री मोदी के रूस के कजान में होटल कॉर्स्टन पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी ने अभिवादन स्वीकार किया और उनसे बातचीत भी की.
इससे पहले जब पीएम मोदी 21वें आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने लाओस पहुंचे थे, तब भी इसी तरह का कुछ नजारा देखने को मिला था, जहां वियनतियाने के होटल डबल ट्री में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों ने गायत्री मंत्र का पाठ किया था. उस वक्त भी पीएम मोदी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ था.
यह भी पढ़ें- BRICS Summit: पीएम मोदी ब्रिक्स समिट के लिए रूस रवाना, चीन के साथ हो सकती है द्विपक्षीय वार्ता
गौरतलब है कि पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के न्योते पर 22-23 अक्टूबर को रूस पहुंचे हैं. जहां मेजबान रूस की अध्यक्षता में 16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. पीएम मोदी के ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…