पश्चिम बंगाल की सियासत में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को लगातार एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं. गुरुवार को पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने भी इस्तीफा दे दिया. बता दें कि इससे पहले पार्टी के दो बड़े कद्दावर नेताओं ने भी राज्यसभा सांसद की सदस्यता छोड़ दी है. टीएमसी में चल रहा इस्तीफों का दौर सुप्रीमो ममता बनर्जी के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर रहा है.
तृणमूल कांग्रेस के अब तक कुल तीन राज्यसभा सांसद इस्तीफा दे चुके हैं. इनमें बराइक के अलावा सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव ने भी उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दिया है, जिसके कारण राज्यसभा में तृणमूल के सिर्फ 10 सांसद ही रह गए हैं.
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी नाराजगी का दौर अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है. चर्चाएं हैं कि अगले कुछ दिनों में पार्टी के तीन और राज्यसभा सांसद इस्तीफा दे सकते हैं. यदि ऐसा होता है, तो संसद में टीएमसी की ताकत और कमजोर हो सकती है. हालांकि, अब तक इन इस्तीफों की वजह सामने नहीं आई है. विपक्ष का कहना है कि यह घटनाक्रम पार्टी के भीतर बढ़ रहे मतभेदों और असंतोष का संकेत है.
ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा में ‘बरगद बनाम आम’ की सियासी जंग, किसने क्या कहा?
आज से लगभग दो महीने पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में टीएमसी को सत्ता से बाहर कर दिया. चुनावी हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा. नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद बढ़े, कई फैसलों पर सवाल उठे और संगठन में एकजुटता कमजोर पड़ती दिखाई दी. हालात ऐसे बन गए कि पार्टी नेतृत्व के सामने अपने विधायकों और नेताओं को साथ बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई. लगातार सामने आ रही नाराजगी और अंदरूनी खींचतान ने टीएमसी की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…