देश

अगर आप भी आज दिल्ली में कर रहे हैं सफर, तो इन रास्तों पर गलती से भी न करें यात्रा, पुलिस ने लागू किया है डायवर्जन

दिल्ली (Delhi) यातायात पुलिस ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों के चलते 21 जुलाई (सोमवार) सुबह 8 बजे से 23 जुलाई (बुधवार) सुबह 8 बजे तक कुछ प्रमुख सड़कों पर यातायात बंद करने की घोषणा की है. इस दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है.

Delhi में 21 से 23 जुलाई तक डायवर्जन लागू

कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली (Delhi) में 21 जुलाई को सुबह 8 बजे से 23 जुलाई को सुबह 8 बजे तक कई सड़कें यातायात के लिए बंद रहेंगी. इनमें जीटी रोड पर अफसरा बॉर्डर से शाहदरा तक का मार्ग, सीमापुरी से अफसरा बॉर्डर तक का मार्ग, आनंद विहार से अफसरा बॉर्डर तक का मार्ग, जीटी रोड से विवेक विहार अंडरपास तक का मार्ग, स्वामी दयानंद मार्ग से केशव चौक की ओर जाने वाला मार्ग (जीटी रोड की दिशा में) और पुस्ता रोड से शास्त्री पार्क की ओर जाने वाला मार्ग शामिल हैं.

यातायात पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं, जिनका उपयोग करके आप अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकते हैं.

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

एडवाइजरी के अनुसार सीमापुरी से अफसरा बॉर्डर जाने के लिए रोड नंबर 56 की ओर जाने वाले अंडरपास का उपयोग करना है. आनंद विहार से अफसरा बॉर्डर जाने के लिए सीमापुरी की ओर जाने वाले अंडरपास का, वहीं जीटी रोड से विवेक विहार जाने के लिए अफसरा बॉर्डर के रास्ते रोड नंबर 56, स्वामी दयानंद मार्ग की ओर जाने के लिए विकास मार्ग या एनएच-9 का और पुस्ता रोड की ओर जाने के लिए एनएच-9 या रिंग रोड का रास्ता अपनाने की सलाह दी गई है.

दिल्ली (Delhi) यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे अपने सफर की पहले से योजना बनाएं और सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है, इसलिए धैर्य बनाए रखने और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें- आज से शुरू हो रहा संसद का मानसून सत्र, कई अहम विधेयक पेश करेगी सरकार, कई मुद्दों पर घेरने के लिए विपक्ष का भी प्लान तैयार

दिल्ली (Delhi) यातायात पुलिस ने यह भी अपील की है कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी लोग सहयोग करें. सड़कों पर अनावश्यक रुकने या गलत पार्किंग से बचें. वहीं, अगर आपको किसी मार्ग के बारे में अधिक जानकारी चाहिए, तो दिल्ली यातायात पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

4 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

4 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

5 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

6 hours ago