देश

मथुरा में दर्दनाक हादसा, कार-बस में टक्कर के बाद आग लगी, 4 लोगों की जलकर मौत

Mathura Road Accident: यूपी के मथुरा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां के मांट थाना इलाके में आज सुबह माइल स्टोन 117 पर सुबह बस और कार में टक्कर के बाद आग लग गई. हादसे में कार सवार 4 लोग जिंदा जल गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया.

घटना में कार सवार जल कर मरने वाले 4 लोगों की अभी पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आज सुबह तड़के माइल स्टोन 117 पर कार और बस में टक्कर के बाद आग लग गई. सवारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई. जानकारी के अनुसार कार सवार अंदर ही फंस गए.

बस में सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान

घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी शैलेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि आग बुझाने का काम अभी भी जारी है. कार में 4 लोगों के शव बरामद हुए हैं. उन्होंने बताया कि बस में आग लगने के बाद सवारियों ने बस से कूदकर जान बचाई. इसमें से कई को चोटें आईं हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

6 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

7 hours ago